अमिताभ बच्चन ने KBC में गीता गोपीनाथ की सुंदरता की तारीफ की, सोशल मीडिया पर भड़के यूजर्स

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 24, 2021

मुंबई। महानायक अमिताभ बच्चन ने कौन बनेगा करोड़पति के एक हालिया एपिसोड के दौरान अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की मुख्य अर्थशास्त्री गीता गोपीनाथ की सुंदरता की तारीफ की, जिसको लेकर गोपीनाथ ने अभिनेता का आभार प्रकट किया लेकिन सोशल मीडिया पर कई लोगों को उनकी टिप्पणी रास नहीं आई। गोपीनाथ ने शुक्रवार को ट्विटर पर शो की एक क्लिप साझा की, जिसमें बच्चन ने एक प्रतिभागी से स्क्रीन पर दिखाई गई तस्वीर में व्यक्ति की पहचान करने संबंधी सवाल पूछा। गोपीनाथ की तस्वीर को पर्दे पर दिखाते हुए बच्चन ने पूछा, इस तस्वीर में नजर आ रहीं महिला 2019 से किस संस्था की मुख्य अर्थशास्त्री रही हैं। 

एक व्यक्ति ने ट्वीट किया, ‘‘गीता गोपीनाथ पर अमिताभ बच्चन कहते हैं, उनका चेहरा इतना सुंदर है कि कोई भी उन्हें अर्थशास्त्र के साथ नहीं जोड़ेगा , लेकिन गीता गोपीनाथ को यह कहकर प्रशंसा लौटा देनी चाहिए कि उनका मस्तिष्क इतना छोटा है कि कोई भी उन्हें बुद्धि से नहीं जोड़ेगा।’’ एक अन्य व्यक्ति ने लिखा, अमिताभ बच्चन ने कहा कि गीता गोपीनाथ का चेहरा इतना सुंदर है कि कोई भी इन्हें अर्थशास्त्र के साथ नहीं जोड़ेगा। इसका अर्थ है- 1. अर्थशास्त्र में महिलाएं सुंदर नहीं होती हैं। 2. अच्छी दिखने वाली महिलाएं अर्थशास्त्री नहीं हो सकती हैं। 3. सौंदर्य और दिमाग एक साथ नहीं हो सकता। 4. मैं एक पितृसत्तात्मक मूर्ख हूं। 

इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड टूरिस्म को बढ़ावा देने के लिए रियलिटी शो की मेजबानी करेंगे अमिताभ बच्चन 

एक अन्य व्यक्ति ने ट्वीट में लिखा है, यह बहुत दुखद है कि उन्होंने आपकी उपलब्धि की नहीं, बल्कि आपके चेहरे का उल्लेख किया।’’ एक अन्य उपयोगकर्ता ने कहा, यही कारण है कि सेक्सिज्म हमेशा के लिए मौजूद रहेगा। यह इतना सामान्यीकृत हो चुका है कि बुद्धिमान महिलाएं भी इसे पहचान नहीं पाती हैं और इसे बढ़िया कहती हैं।

प्रमुख खबरें

Team India में अब चलेगी Gautam Gambhir की? Suryakumar Yadav की Captaincy पर लेंगे आखिरी फैसला!

TVK कैबिनेट में शामिल होने पर Thirumavalavan की सफाई, बोले- VCK कार्यकर्ताओं ने मुझे मजबूर किया

पाक आर्मी चीफ Asim Munir की तेहरान यात्रा सफल? USA को उम्मीद, Iran आज मान लेगा डील

Rajnath Singh का Shirdi से ऐलान: कोई ताकत नहीं रोक सकती, India बनेगा Top Arms Exporter