West Bengal: ममता के बयान पर अनुराग ठाकुर ने पूछा, क्या CM ही समाज को बांटने के लिए आगे आ गईं है

By अंकित सिंह | Apr 04, 2023

पश्चिम बंगाल में रामनवमी के दिन हिंसा देखने को मिली थी। उसके बाद लगातार दो-तीन दिनों तक यह हिंसा जारी रही। इसको लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भाजपा जबरदस्त तरीके से हमलावर है। इन सबके बीच आज भाजपा ने एक बड़ा सवाल कर दिया है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने साफ तौर पर पूछा कि क्या एक राज्य के मुख्यमंत्री ही समाज को बांटने के लिए आगे आ गई हैं। ममता बनर्जी ने हिंसा को लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए साफ तौर पर कहा था कि भगवा पार्टी के लोग बिना अनुमति के जानबूझकर रामनवमी जुलूस के साथ अल्पसंख्यक क्षेत्रों में जा रहे है।

इसे भी पढ़ें: West Bengal: रिसड़ा में ताजा झड़पों के बाद शांति, लेकिन तनाव भी व्याप्त

हिंसा प्रभावित क्षेत्रों का राज्यपाल ने किया दौरा

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस हुगली जिले के रिशरा का दौरा किया। यह वही इलाका है जहां पथराव हुआ था। राज्यपाल ने साफ तौर पर कहा कि हम पश्चिम बंगाल के लोगों के साथ हैं। उपद्रवियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होगी। अपने बयान में राज्यपाल ने कहा कि कुछ दिनों से जो घटनाएं यहां हो रही है हम इससे अवगत हैं, यह घटनाएं बिल्कुल ही सहनीय नहीं है। पूरी घटना में सख्त से सख्त क़दम उठाए जाएंगे। 

प्रमुख खबरें

Ayodhya Ram Mandir के सभी कर्मचारियों का Police सत्यापन और चरित्र प्रमाणपत्र अनिवार्य

Kotdwar में व्यापारी से अभद्रता और धमकी के आरोप में जिम संचालक दीपक गिरफ्तार

AI अदालती कामकाज में मदद कर सकती है पर जजों का विकल्प नहीं: CJI सूर्यकांत

जयपुर के SMS Hospital में डॉक्टरों ने रचा कीर्तिमान, 6 घंटे में किए 13 जॉइंट रिप्लेसमेंट