आतंकी शिविरों पर सैन्य कार्रवाई पर कांग्रेस ने कहा, सेना के पराक्रम पर गर्व है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 21, 2019

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने नियंत्रण रेखा के पार आतंकवादी शिविरों को नष्ट करने के लिए सेना की कार्रवाई की रविवार को प्रशंसा की और कहा कि उसे सेना के पराक्रम पर गर्व है। सेना प्रमुख बिपिन रावत के अनुसार बिना किसी उकसावे के पाकिस्तान द्वारा की गयी गोलीबारी के जवाब में भारतीय सेना ने रविवार को पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर की नीलम घाटी में भारी गोलाबारी की और चार आतंकी अड्डों एवं कई पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों को नष्ट कर दिया। उन्होंने कहा कि इस गोलाबारी में 6-10 पाकिस्तानी सैनिक मारे गये और इतने ही आतंकवादी भी मारे गये।

प्रमुख खबरें

जयशंकर ने टेबल पर मारा हाथ, बदतमीज पाकिस्तानी का दिमाग ही घूम गया

Samajwadi Party कार्यालय में Ram Govind Chaudhary को Akhilesh Yadav ने दी श्रद्धांजलि

SIR को लेकर दिल्ली-महाराष्ट्र में चुनाव आयोग ने लिया बड़ा फैसला, किया ये बदलाव

Bijapur Eklavya School छात्रा से यौन उत्पीड़न का आरोपी शिक्षक Rajasthan से पकड़ा गया