Rahul के पगड़ी वाले बयान पर हरदीप पुरी ने दिलाई 3000 सिखों की हत्या की याद, कहा- गलती मानने की बजाय...

By अभिनय आकाश | Sep 10, 2024

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मंगलवार को एक कार्यक्रम में सिखों का उदाहरण देते हुए भारत में धार्मिक स्वतंत्रता की स्थिति के बारे में अपनी टिप्पणियों से बड़े पैमाने पर विवाद पैदा होने के बाद विदेशी धरती पर एक खतरनाक कहानी पेश करने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी को फटकार लगाई। पत्रकारों से बात करते हुए पुरी ने कहा कि राहुल गांधी तथ्यों को जाने बिना बोलते हैं और कुछ संवेदनशील मुद्दे हैं, जिनमें हमारी एकता और विविधता शामिल है, जिसका एक खतरनाक वर्णन है।  राहुल गांधी विपक्ष के नेता नहीं थे, तब भी वो संयमित होकर नहीं बोलते थे। 

इसे भी पढ़ें: भारत में सिखों को पगड़ी पहनने की भी इजाजत नहीं, अमेरिका में ये क्या बोल गए राहुल गांधी, बीजेपी नेता ने कहा- कोर्ट में घसीटूंगा

पुरी ने कहा कि 1984 में, सिख समुदाय के खिलाफ नरसंहार किया गया था, जिसमें 3000 निर्दोष लोग मारे गए थे। पुरी ने भारत में कानूनी व्यवस्था और (लोकसभा) चुनाव के नतीजों पर हमला करने के लिए भी राहुल की आलोचना की। पुरी ने कहा कि वह एक सामान्य नागरिक के रूप में भारत से बाहर नहीं गए है। वह विपक्ष के नेता के रूप में बाहर गए हैं। 

प्रमुख खबरें

Dhurandhar 2 को प्रोपेगेंडा बताने पर Social Media छोड़ने को मजबूर हुईं Aneet Padda की बहन Reet

West Asia Crisis के बीच सरकार का बड़ा आश्वासन, देश में Petrol-Diesel का भरपूर स्टॉक, अफवाहों से बचें

IPL 2026: RCB ने तोड़ा राजस्थान रॉयल्स का रिकॉर्ड, सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ बनाए ये बड़े रिकॉर्ड

मैं मौत के मुंह से लौटी हूं, Amit Shah के आरोपों पर बोलीं Mamata Banerjee