पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस मूल्यवृद्धि को लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस का बंद शनिवार को, कमलनाथ ने की सहयोग की अपील

By दिनेश शुक्ल | Feb 19, 2021

भोपाल। पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस ने शनिवार को मध्य प्रदेश बंद का आह्वान किया है। कांग्रेस के इस बंद को सफल बनाने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने व्यापारियों से अपील की है। उन्होंने इसके लिए एक वीडियो जारी किया है। शनिवार को आवश्यक वस्तुओं को छोड़कर प्रदेश में सभी कुछ बंद करने की बात कांग्रेस ने कही है। वहीं, यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता इसके लिए अभियान चला रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: उच्च-स्तरीय बैठक में बोले मुख्यमंत्री सीधी बस दुर्घटना के दोषियों को छोड़ा नहीं जाएगा

प्रदेश के सभी शहरों में बंद की जवाबदारी यूथ कांग्रेस को सौंपी गई है। इसके चलते शुक्रवार को दिन भर कार्यकर्ता बाजारों में घूम-घूमकर व्यापारियों से शनिवार को अपनी दुकानें बंद रखने का आह्वान करेंगे। इसके साथ ही उनसे बंद के समर्थन में सहमति भी ली जा रही है। मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष विवेक त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के आह्वान पर हम प्रदेश भर में शांति पूर्ण बंद करेंगे।

इसे भी पढ़ें: सत्ता में थे तब भी लड़ते थे, अब भी लड़ रहे हैं कांग्रेसी- विष्णुदत्त शर्मा

विवेक त्रिपाठी ने बताया कि यह बंद शनिवार दोपहर तक रहेगा। इस दौरान हम जबरन बंद नहीं कराएंगे। यह पूरी तरह से शांतिपूर्ण रहेगा। व्यापारियों से इसके समर्थन में बंद करने का अनुरोध करेंगे। हमने आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं को बंद से बाहर रखा है। सिर्फ किराने, बर्तन, इलेक्ट्रानिक्स  और अन्य दुकानदारों से अपना कारोबार शनिवार दोपहर बंद रखने के लिए कह रहे हैं। त्रिपाठी ने कहा कि बड़ी संख्या में व्यापारियों ने इसका समर्थन दिया है।

प्रमुख खबरें

US Senator Richard Blumenthal ने Russia से डीजल सौदे को बताया शर्मनाक

Haridwar Severe Hailstorm | हरिद्वार से देहरादून तक बिगड़े हालात, मूसलाधार बारिश और भीषण ओलावृष्टि से हाहाकार, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी

High Court का आदेश: लखनऊ के स्कूल की जमीन से तीन माह में हटाएं अवैध कब्जे

वोट चोरी और चुनाव में गड़बड़ी, INDIA bloc के नेताओं ने राष्ट्रपति मुर्मू से की मुलाकात, सौंपा 4-सूत्रीय ज्ञापन, राहुल गांधी बोले- राष्ट्रपति ने मांगे सबूत