Sawan Durga Ashtami 2025: सावन दुर्गाष्टमी पर इस विधि से करें मां दुर्गा की पूजा, जानिए मुहूर्त और महत्व

By अनन्या मिश्रा | Aug 01, 2025

हर महीने की शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत किया जाता है। यह दिन मां दुर्गा को समर्पित होता है। वहीं जातक मां दुर्गा की कृपा और आशीर्वाद पाने के लिए यह व्रत करते हैं। लेकिन सावन महीने में पड़ने वाली मासिक दुर्गाष्टमी का विशेष महत्व होता है। माना जाता है कि यदि जातक के जीवन में किसी तरह की समस्या आ रही है, तो सावन मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत करने से लाभ मिलता है और कार्यक्षेत्र में भी सफलता मिलती है। इस बार 01 अगस्त 2025 को सावन दुर्गाष्टमी मनाई जा रही है। तो आइए जानते हैं सावन दुर्गाष्टमी की तिथि, मुहूर्त, पूजन विधि और महत्व के बारे में...

तिथि और मुहूर्त

वैदिग पंचांग के मुताबिक सावन महीने के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि की शुरूआत 01 अगस्त 2025 को सुबह 04:58 मिनट पर होगी। वहीं अगले दिन यानी की 02 अगस्त की सुबह 07:23 मिनट पर इस तिथि की समाप्ति होगी। ऐसे में उदयातिथि के हिसाब से 01 अगस्त 2025 को सावन दुर्गाष्टमी का पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन मां दुर्गा की पूजा निशा काल में की जाती है।

महत्व

बता दें कि मासिक दुर्गाष्टमी पर मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाती है। यह दिन नकारात्मक शक्तियों को दूर करने और सकारात्मक ऊर्जा के संचार के लिहाज से काफी शुभ माना जाता है। इस दिन व्रत करने और विधि-विधान से मां दुर्गा की पूजा करने से शत्रुओं पर विजय प्राप्त होती है। घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहती है और धन-धान्य में वृद्धि होती है। वहीं कुंवारी कन्याएं उत्तम वर प्राप्ति के लिए यह व्रत कर सकती हैं।

प्रमुख खबरें

Stock Market में बड़ी गिरावट, Midcap-Smallcap शेयरों में सुनामी, Investors के लाखों करोड़ स्वाहा

डॉ. हरवंश चावला के नेतृत्व में BRISEC Chamber का बड़ा लक्ष्य, Global Partnership पर होगा फोकस

PM Modi के पहुंचने से पहले भारत से खूंखार हथियार लेकर निकला UAE! वैश्विक कूटनीति में सनसनी

Jammu Kashmir के Poonch में LoC पर घुसपैठ की बड़ी साजिश नाकाम, सेना ने एक आतंकी को किया ढेर