कांग्रेस विधायक ने मंत्री से बताया था जान का खतरा, पीएल पुनिया ने कहा- अब मामला समाप्त हो चुका हैहै

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 27, 2021

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस विधायक और स्वास्थ्य मंत्री के बीच कथित विवाद के बीच कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया ने सोमवार को राज्य विधानसभा का दौरा किया तथा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और दोनों नेताओं से मुलाकात की। कांग्रेस नेताओं से मुलाकात के बाद पुनिया ने इस कथित विवाद पर ज्यादा टिप्पणी नहीं की लेकिन कहा कि अब मामला समाप्त हो चुका है। राज्य के रामानुजगंज विधानसभा सीट से कांग्रेस के विधायक बृहस्पत सिंह ने रविवार को आरोप लगाया था कि शनिवार शाम स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के इशारे पर सरगुजा जिले के अंबिकापुर शहर में उनके काफिले के एक वाहन पर कथित रूप से हमला किया गया था। विधायक सिंह ने कहा था कि उन्होंने बघेल की प्रशंसा की थी और कहा था कि वह राज्य के मुख्यमंत्री बने रहेंगे। यह बयान मंत्री सिंहदेव को पसंद नहीं आया और बाद में उनके काफिले पर हमला किया गया। कांग्रेस विधायक ने कहा था कि कथित हमले में तीन लोग थे, जिनमें से एक मंत्री सिंहदेव का दूर का रिश्तेदार था।

प्रमुख खबरें

West Asia Tension और US Fed के फैसले तय करेंगे Share Market की चाल, Crude Oil की कीमतों पर टिकी सबकी नजर

Samsung और SK Hynix का US Tech कंपनियों के साथ $950 Billion का मेगा एग्रीमेंट, AI Revolution को मिलेगी नई गति

मजबूत आवास मांग से महिंद्रा लाइफस्पेस की बिक्री बुकिंग दोगुनी से अधिक होकर 925 करोड़ रुपये पहुंची

राष्ट्रमंडल टेबल टेनिस चैंपियनशिप: खिताब की मजबूत दावेदार के रूप में उतरेगी भारतीय पुरुष टीम