Ram Mandir| प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ पर रोजाना की तरह नहीं होंगे रामलला के दर्शन, बदली व्यवस्था, जानें यहां

By रितिका कमठान | Jan 11, 2025

अयोध्या आज और अधिक दिव्य, भव्य, चमकती, दमकती दिख रही है। आज रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ है, जिसे लेकर खास उल्लास देखने को मिल रहा है। राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का पर्व द्वादशी  को मनाया जा रहा है। इसके लिए तीन दिवसीय उत्सव की शुरुआत शनिवार से हो गई है।

बता दें कि इस बार प्रथम वर्षगांठ पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को देखते हुए तीन दिन तक श्रद्धालुओं को वीआईपी पास के जरिए एंट्री नहीं मिलेगी। तीन दिनों के लिए सभी वीआईपी पास निरस्त कर दिए गए हैं।

समारोह को देखते हुए बदला कार्यक्रम

समारोह को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी पुलिस व प्रशासन ने किए है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व अन्य नेताओं व गणमान्य की उपस्थिति को देखते हुए रूट डायवर्ट किया गया है। सुरक्षा के लिए महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती भी की गई है। सीसीटीवी के जरिए भी निगरानी की जाएगी। राम मंदिर परिसर को 50 क्विंटल से अधिक फूलों से सजाया गया है। इस कार्यक्रम में आने वाले लोगों के लिए वीआईपी गेट और अन्य गेट पर भी फूलों ने खूबसूरत सजावट की गई है। सभी प्रवेश द्वारों को फूलों से सजा दिया गया है।

प्रमुख खबरें

Rajya Sabha में फिर भड़कीं SP MP Jaya Bachchan, टोका-टोकी पर बोलीं- बच्चे बैठ जाओ

प्रमोद तिवारी का Himanta Sarma पर पलटवार, BJP को Israel में बनानी चाहिए सरकार

Women Health: क्या प्रेग्नेंसी वाला Sugar, Delivery के बाद भी बना रहता है? जानें पूरा सच

Ram Navami पर PM Modi का राष्ट्र के नाम संदेश, प्रभु राम के आशीर्वाद से पूरा होगा Viksit Bharat का संकल्प