सैम पित्रौदा की टिप्पणी पर राहुल गांधी ने कहा, आपको शर्म आनी चाहिए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 13, 2019

खन्ना (पंजाब)। वर्ष 1984 के दंगों पर सैम पित्रौदा की टिप्पणी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा द्वारा लगातार कांग्रेस पर निशाना साधे जाने के बीच पार्टी प्रमुख राहुल गांधी ने सोमवार को कहा कि उन्हें (पित्रौदा) अपने आप पर शर्म आनी चाहिए और देश से माफी मांगनी चाहिए। गांधी यहां फतेहगढ़ साहिब (आरक्षित सीट) पर शिअद के डी एस गुरू के खिलाफ कांग्रेस के उम्मीदवार अमर सिंह के पक्ष में एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे।

इसे भी पढ़ें: पीएम मोदी यूपी के बलिया में कल जनसभा को करेंगे संबोधित

भाजपा ने ओवरसीज कांग्रेस के प्रमुख के बयान को लेकर कांग्रेस पर हमला तेज कर दिया है क्योंकि 1984 का सिख विरोधी दंगा पंजाब में एक भावनात्मक मुद्दा है। राज्य में 19 मई को चुनाव है। हरियाणा के रोहतक में और पंजाब के होशियारपुर में चुनाव प्रचार के दौरान मोदी ने शुक्रवार को यह कहते हुए कांग्रेस पर प्रहार किया कि पित्रौदा की टिप्पणी से विपक्षी दल का चरित्र एवं अहंकार झलकता है। अमृतसर में रविवार को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने पूछा था कि क्या सिख नरसंहार को सही ठहराने पर पित्रौदा के माफी मांगने से मामला समाप्त हो गया है।

प्रमुख खबरें

Indian Rupee ने दिखाया दम, गिरावट से उबरकर US Dollar के मुकाबले 94.26 पर हुआ क्लोज

Didi आप हारी नहीं, Mamata Banerjee को हौसला देकर बोले Akhilesh Yadav, BJP के खिलाफ लड़ाई रहेगी जारी

ट्रेन में ले जाना है Pet? जानें Indian Railways के नए Rules, बुकिंग और किराए की पूरी जानकारी

Top 10 Breaking News 7 May 2026 | One-year of Operation Sindoor | Suvendu Adhikari PA Chandranath Rath Murder | आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें