दीपावली के दिन मध्य प्रदेश में कोरोना के 1012 मामले, 07 लोगों की मौत, अब तक राज्य में 1,83,057 हुए संक्रमित 3083 लोगों की मौत

By दिनेश शुक्ल | Nov 15, 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश में दीपावली के दिन यानी शनिवार को कोरोना के 1012 नये मामले सामने आए हैं, जबकि 07 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 01 लाख 83 हजार 57 और मृतकों की संख्या 3,083 हो गई है। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना से संबंधित हेल्थ बुलेटिन में दी गई। नये मामलों में इंदौर-197, भोपाल-179, ग्वालियर-71, जबलपुर-33, सागर-46, धार -32, खरगौन-22, विदिशा-29, रतलाम-22, शिवपुरी-21 के अलावा अन्य जिलों में 20 से कम मरीज मिले हैं।

 

इसे भी पढ़ें: पारिवारिक विवाद में पत्नी पर केरोसिन डालकर लगाई आग, प्रेम प्रसंग का मामला

राज्य में शनिवार कोरोना से 07 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। मृतकों में इंदौर के दो, भोपाल, शिवपुरी, बालाघाट, दमोह और खंडवा के एक-एक मरीज शामिल हैं। इसके बाद राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या 3076 से बढ़कर 3083 हो गई है। मृतकों में सबसे अधिक इंदौर के 712, भोपाल 497, उज्जैन 98, बुरहानपुर 26, खंडवा 50, जबलपुर 213, खरगौन 70, ग्वालियर 169, धार 51, मंदसौर 24, नीमच 35, सागर 126, देवास 23, रायसेन 34, होशंगाबाद 52, सतना 38, आगरमालवा 10, झाबुआ 20, अशोकनगर 16, शाजापुर 22, दतिया 19, छिंदवाड़ा 38, सीहोर 48, उमरिया 14, रतलाम 61, बड़वानी 21, मुरैना 25, राजगढ़ 57, श्योपुर 10, टीमकगढ़ 26, रीवा 30, गुना 16, हरदा 25, कटनी 15, सीधी 10, शिवपुरी 25, अलीराजपुर 13, भिंड 08, बैतूल 64, नरसिंहपुर 27, सिवनी 09, सिंगरौली 24, छतरपुर 29, विदिशा 51, दमोह 66, बालाघाट 11, अनूपपुर 14, शहडोल 28, निवाड़ी 01,मंडला 09, डिंडौरी 01 और पन्ना के तीन व्यक्ति हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन में राहत की खबर यह है कि राज्य में अब तक 1,70,969 मरीज कोरोना को मात देकर अपने घर पहुंच चुके हैं। इनमें 833 मरीज शनिवार को स्वस्थ हुए। अब प्रदेश में कोरोना के सक्रिय प्रकरण 9,005 हैं।

प्रमुख खबरें

सुप्रीम कोर्ट का केंद्र को निर्देश, प्रदर्शन के नाम पर Delhi Metro और ट्रेन सेवाएं पूरी तरह न रोकें

Supreme Court का Kerala को निर्देश, सबसे ऊंचे हाथी रमन की मेडिकल रिपोर्ट करें पेश

INDIA Bloc की बैठक में शामिल नहीं हुआ Shiv Sena UBT, जानें क्या है पूरा मामला

TCS और Wipro समेत IT कंपनियों पर अमेरिकी Green Card रोक का भारत ने किया विरोध