महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर भारत में होगा एक दिन का राजकीय शोक, MHA ने सभी राज्यों को लिखा पत्र

By अंकित सिंह | Sep 09, 2022

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का गुरुवार को 96 साल की उम्र में निधन हो गया। वही कापी समय से बीमार चल रहीं थी। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर पूरी दुनिया में शोक की लहर है। भारत में भी उनके निधन पर एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है। गृह मंत्रालय के मुताबित भारत सरकार ने फैसला किया है कि ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद पूरे भारत में 11 सितंबर को एक दिन का राजकीय शोक होगा। इसको लेकर गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों को लिखा पत्र लिखा है और कहा है कि 11 सितंबर (रविवार) को पूरे भारत में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा।

इसे भी पढ़ें: डायना की शादी का टियारा, जिससे जुड़ा था शाही परिवार का इतिहास, राजकुमारी और महारानी के बीच के विवाद की शुरुआत की कहानी

फ्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा कि 2015 और 2018 में यूके की अपनी यात्राओं के दौरान मेरी महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के साथ यादगार मुलाकातें हुईं। मैं उनकी गर्मजोशी और दयालुता को कभी नहीं भूलूंगा। एक बैठक के दौरान उन्होंने मुझे वह रूमाल दिखाया जो महात्मा गांधी ने उसे उसकी शादी में उपहार में दिया था। उन्होंने कहा कि महामहिम महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को हमारे समय की एक दिग्गज के रूप में याद किया जाएगा। उन्होंने अपने राष्ट्र और लोगों को प्रेरक नेतृत्व प्रदान किया। उन्होंने सार्वजनिक जीवन में गरिमा और शालीनता का परिचय दिया। उनके निधन से आहत हूं। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और ब्रिटेन के लोगों के साथ हैं।

प्रमुख खबरें

Navratri Look के लिए 1500 रुपये का बजट, ऑफिस से लेकर गरबा तक ऐसे संवारें स्टाइल

Riyadh के King Khalid Airport पर हमले में 12 की मौत, वैश्विक नेताओं ने की निंदा

Sanjay Raut ने दिल्ली को बताया हिरासत वाला राज्य, 7000 प्रदर्शनकारियों को रोकने पर उठाए सवाल

Mallikarjun Kharge और राहुल गांधी ने CJI Surya Kant से मिलने का मांगा समय