मलिक की बर्खास्तगी की मांग पर राउत बोले- इस्तीफा स्वीकार या खारिज करना मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 25, 2022

मुंबई, धन शोधन के एक मामले में गिरफ्तार किए गए महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक को बर्खास्त करने की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मांग के बीच शिव सेना नेता संजय राउत ने शुक्रवार को कहा कि मंत्रिमंडल के अपने किसी सहयोगी का इस्तीफा स्वीकार करना या अस्वीकार करना मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का विशेषाधिकार है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने महाराष्ट्र के अल्पसंख्यक कार्य मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता नवाब मलिक (62) को धन शोधन के एक मामले की जांच के सिलसिले में बुधवार को गिरफ्तार किया था। मलिक को धन शोधन से जुड़े मामलों की सुनवाई करने वाली एक विशेष अदालत के समक्ष पेश किया गया, जिसने उन्हें तीन मार्च तक के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में भेज दिया।

प्रमुख खबरें

Assam के Golaghat में 30 Tokay Gecko बरामद, वन्यजीव तस्करी की कोशिश नाकाम

Working Women के लिए आसान है 4-Day Skin Cycling, रात में त्वचा को मिलेगा पूरा पोषण

दीये जलाने के लिए पैसे हैं, छात्रावास के लिए क्यों नहीं? Rahul Gandhi ने मोदी सरकार से पूछा सवाल

Haryana के पूर्व सैनिक Lal Chand Godara ने 85 साल की उम्र में IGNOU से किया MA