कश्मीर में होने वाली जी-20 बैठक पर चीन ने मिलाया पाकिस्तान के सुर में सुर, अलापा UN वाल राग

By अभिनय आकाश | Jul 01, 2022

पाकिस्तान के करीबी दोस्त चीन को भी जम्मू कश्मीर में जी20 शिखर सम्मेलन के आयोजन की खबर से मिर्ची लग गयी है। चीन ने भी अगले साल जम्मू कश्मीर में होने जा रहे जी20 शिखर सम्मेलन के आयोजन पर विरोध दर्ज कराया है। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि कश्मीर को लेकर संबंधित पक्षों की तरफ से एक तरफा कदम उठाकर हालात को जटिल बनाने से बचना चाहिए। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि कश्मीर पर चीन का रुख सतत और विल्कुल स्पष्ट है। यह भारत और पाकिस्तान के वीच पहले से चला आ रहा मुद्दा है। संयुक्त राष्ट्र के संबंधित प्रस्तावों और द्विपक्षीय सहमतियों के अनुरूप इसका उचित समाधान निकालना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: चीनी शासन के बखान के नए तरीके के साथ सामने आए जिनपिंग, लोकतंत्र का ही बना दिया मजाक

गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं को एक साथ लाने वाले प्रभावशाली समूह जी-20 की 2023 की बैठक की मेजबानी करेगा। केंद्र शासित प्रदेश के प्रशासन ने समन्वय के लिए 23 जून को पांच सदस्यीय उच्च स्तरीय समिति का गठन किया।

प्रमुख खबरें

US Senator Richard Blumenthal ने Russia से डीजल सौदे को बताया शर्मनाक

Haridwar Severe Hailstorm | हरिद्वार से देहरादून तक बिगड़े हालात, मूसलाधार बारिश और भीषण ओलावृष्टि से हाहाकार, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी

High Court का आदेश: लखनऊ के स्कूल की जमीन से तीन माह में हटाएं अवैध कब्जे

वोट चोरी और चुनाव में गड़बड़ी, INDIA bloc के नेताओं ने राष्ट्रपति मुर्मू से की मुलाकात, सौंपा 4-सूत्रीय ज्ञापन, राहुल गांधी बोले- राष्ट्रपति ने मांगे सबूत