दलाई लामा के चीन छोड़ने के 60 वर्ष पूरे होने के मौके पर चीन ने किया अपना बचाव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 10, 2019

बीजिंग।आध्यात्मिक नेता दलाई लामा के चीन छोड़ने के 60 वर्ष पूरे होने के मौके पर बीजिंग ने एक बार फिर तिब्बत पर अपनी नीतियों का बचाव किया है। आधिकारिक समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ ने एक लेख में इस दिन का सीधा जिक्र किए बिना कहा कि आर्थिक विकास, जीवन प्रत्याशा में वृद्धि और बेहतर शिक्षा आलोचकों के दावों का खंडन करती है। तिब्बत पर चीनी सुरक्षा व्यवस्था के तहत शासन किया जाता है। विदेश में रहने वाले कई तिब्बतियों का कहना है कि बीजिंग अपने फेायदे के लिए हिमालय क्षेत्र के संसाधनों का दुरुपयोग करता है और साथ ही तिब्बत की अनूठी बौद्ध संस्कृति भी नष्ट हो रही है।

शिन्हुआ ने कहा, ‘‘निर्विवाद तथ्य एवं आंकड़े’विकास से संबंधित बार-बार बोले गए झूठों और आरोपों को खारिज करते हैं जिसका उद्देश्य तिब्बत के मानवाधिकारों को घटिया लक्ष्यों के साथ कलंकित करना है। इस लेख में रविवार को दलाई लामा के चीन छोड़ने के 60 वर्ष पूरे होने के मौके का जिक्र नहीं किया गया। 1959 की घटनाओं का जिक्र करने के बजाय  लोकतांत्रिक सुधार  के बारे में बात की गई। गौरतलब है कि चीन दलाई लामा को एक अलगाववादी बताता है जो तिब्बत को चीन से अलग करना चाहते हैं, लेकिन 1989 में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किए गए दलाई लामा का कहना है कि वह तिब्बतियों के लिए धार्मिक स्वतंत्रता और स्वायत्तता समेत अधिक अधिकार चाहते हैं।

प्रमुख खबरें

Sikkim Landslide | सिक्किम में भारी बारिश के बाद भूस्खलन से तबाही! मलबे के गांव की ओर बहने से कई घर नष्ट, देखें खौफनाक VIDEO

US China Relations | Xi Jinping ने चीन-अमेरिका के बीच मज़बूत रिश्तों की अपील की, बोले-आइए, चीन-अमेरिका दोस्ती के खूबसूरत फूलों को संवारें

Naveen Patnaik ने मुख्य चुनाव आयुक्त Gyanesh Kumar के इस्तीफे की उठाई मांग

25 सितंबर का इतिहास: Pandit Deendayal Upadhyaya और Chaudhary Devi Lal की जयंती