Diwali के मौके पर जवानों से बोले PM Modi, आपकी दहाड़ से दुश्मन थर्रा जाते हैं, देश की सुरक्षा से समझौता नहीं

By अंकित सिंह | Oct 31, 2024

प्रधानमंत्री बनने के बाद शुरू की गई परंपरा को जारी रखते हुए नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को गुजरात के सीमावर्ती कच्छ जिले में सशस्त्र बलों के साथ दिवाली मनाई। इसके बाद उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि मैं आप सभी को और मां भारती की सेवा में तैनात देश के हर जवान को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। मेरी इन शुभकामनाओं में आपके प्रति 140 करोड़ देशवासियों का कृतज्ञ भाव भी शामिल है और उनका आभार भी शामिल है। 

इसे भी पढ़ें: Ayodhya Deepotsav 2024 | 'आपने जो भी मांगा, हमने पूरा किया, अब आपकी बारी है', अयोध्या में योगी आदित्यनाथ का ये बयान बना चर्चा का विषय

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज देश में एक ऐसी सरकार है जो देश की सीमा के एक इंच से भी समझौता नहीं कर सकती है। इसलिए आज जब हमें ये जिम्मेदारी मिली है, तो हमारी नीतियां हमारी सेनाओं के संकल्पों के हिसाब से बनती हैं। हम दुश्मन की बातों पर नहीं, हमारी सेनाओं के संकल्पों पर भरोसा करते हैं। उन्होंने कहा कि आज भारत में अपनी सबमरीन बनाई जा रही है। आज हमारा तेजस फाइटर प्लेन वायु सेना की ताकत बन रहा है। पहले भारत की पहचान हथियार मंगाने वाले देश की थी। आज भारत दुनिया के कितने ही देशों को डिफेंस उपकरण एक्सपोर्ट कर रहा है।

प्रमुख खबरें

MP High Court ने रद्द किया 27 प्रतिशत OBC Reservation, 14 फीसदी कोटा फिर बहाल

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी