गुरु पूर्णिमा के अवसर पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बाल ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, कहा- आज जो कुछ भी हूं उनके आशीर्वाद से हूं

By अभिनय आकाश | Jul 13, 2022

आज गुरु पूर्णिमा है। सारा देश अपने गुरु के प्रति आस्था, समर्पण व आदर के भाव को प्रकट कर रहा है। इस बीच महाराष्ट्र की सियासत में भी इसका असर देखने को मिल रहा है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुधवार को मुंबई में शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे के स्मारक का दौरा किया और 'गुरु पूर्णिमा' के अवसर पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। शिंदे ने यहां संवाददाताओं से कहा कि उनके जैसा आम आदमी बाल ठाकरे के आशीर्वाद से राज्य में शीर्ष पद ग्रहण कर सकता है। मेरी सरकार राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। 

इसे भी पढ़ें: Maharashtra News: डिप्टी सीएम की शपथ लेने के बाद पहली बार देवेंद्र फडणवीस MNS प्रमुख राज ठाकरे के घर जाकर करेंगे मुलाकात

बता दें कि शिंदे और शिवसेना के 39 अन्य विधायकों ने पिछले महीने पार्टी नेतृत्व के खिलाफ विद्रोह किया, जिससे राज्य में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास अघाड़ी सरकार गिर गई। 30 जून को शिंदे ने मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली और भाजपा के देवेंद्र फडणवीस ने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। शिंदे के नेतृत्व वाले शिवसेना गुट ने कांग्रेस और राकांपा के साथ "अप्राकृतिक" गठबंधन से बाहर निकलकर बाल ठाकरे की विरासत को आगे बढ़ाने का दावा किया है। 

प्रमुख खबरें

US Senator Richard Blumenthal ने Russia से डीजल सौदे को बताया शर्मनाक

Haridwar Severe Hailstorm | हरिद्वार से देहरादून तक बिगड़े हालात, मूसलाधार बारिश और भीषण ओलावृष्टि से हाहाकार, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी

High Court का आदेश: लखनऊ के स्कूल की जमीन से तीन माह में हटाएं अवैध कब्जे

वोट चोरी और चुनाव में गड़बड़ी, INDIA bloc के नेताओं ने राष्ट्रपति मुर्मू से की मुलाकात, सौंपा 4-सूत्रीय ज्ञापन, राहुल गांधी बोले- राष्ट्रपति ने मांगे सबूत