महाराष्‍ट्र के सियासी घटनाक्रम पर असम के मुख्‍यमंत्री बोले, बागी विधायक समर्थन करे या नहीं इससे मेरा क्या लेना-देना

By अभिनय आकाश | Jun 25, 2022

महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ शिवसेना के विधायक एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में बागी विधायकों ने असम के लग्जरी होटल में डेरा डाला हुआ है। जिसको लेकर भी खूब राजनीति हो रही है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि वह सभी आगंतुकों का असम में स्वागत करते हैं,क्योंकि बाढ़ प्रभावित राज्य को राजस्व की जरूरत है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि इसमें हमारा फायदा हो रहा है। महाराष्ट्र में भाजपा उनका (शिवसेना के बागी विधायक) समर्थन करे या नहीं करे इसका मुझसे क्या लेना-देना। 

इसे भी पढ़ें: शह और मात के खेल में उतरे पवार, क्या संजीवनी बूटी देकर संकट से उद्धव को बचा पाएंगे ?

बता दें कि आज इससे पहले असम पुलिस ने गुवाहाटी में शिवसेना के एक पदाधिकारी को हिरासत में लिया। बताया जा रहा है कि हिरासत में लिया गया पदाधिकारी अचानक गुवाहाटी में होटल रैडिसन ब्लू होटल पहुंचा और दावा किया कि वह एकनाथ शिंदे से मिलना चाहता है। उसने ये भी कहा कि वह शिंदे से मिलकर उन्हें उद्धव ठाकरे के साथ मुलाकात के लिए राजी करना चाहता है। हिरासत में लिए गए पदाधिकारी ने खुद को असम शिवसेना का अध्यक्ष बताया है।  

प्रमुख खबरें

World Cup से बाहर होकर छलका Bruno Fernandes का दर्द, बोले- बेहद दुखी, निराश और हताश हूं

World Cup Quarter Final से पहले England को तगड़ा झटका, दो मैच विनर खिलाड़ियों का खेलना मुश्किल!

डील कराने वाले कतर ने ही कर दी गद्दारी, ईरान ने फिर घुसकर मचाई तबाही

Smriti Mandhana ने रचा इतिहास, Lords में 300वां इंटरनेशनल मैच खेल सबसे युवा भारतीय महिला बनीं