वैक्सीन के बहाने नड्डा का अखिलेश पर तंज, कहा- जिन नेताओं की सोच इतनी छोटी है, वह प्रदेश का नेतृत्व कैसे करेंगे?

By अंकित सिंह | Aug 07, 2021

उत्तर प्रदेश में ब्लाक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्ष सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अखिलेश यादव पर तंज कसा है। नड्डा ने कोरोना वैक्सीन के बहाने अखिलेश पर तंज कसते हुए कहा कि कुछ नेताओं की सोच ऐसी है कि पहले वो कहते थे कि ये भाजपा की वैक्सीन है, इसे हम नहीं लगाएंगे। लेकिन आज वैक्सीन लगा रहे हैं। जिन नेताओं की सोच इतनी छोटी है, वो उत्तर प्रदेश का नेतृत्व कैसे करेंगे? ये सोचने की बात है। आपको बता दें कि अखिलेश यादव ने कोरोना वैक्सीन को भाजपा का वैक्सीन बताया था और कहा था कि वह इसे नहीं लगवाएंगे। हालांकि समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने कोरोना वैक्सीन लगवा ली है। नड्डा ने कहा कि वन नेशन, वन राशन कार्ड योजना लागू करने वाला पहला राज्य उत्तर प्रदेश है। वन नेशन, वन राशन कार्ड योजना का फायदा ये है कि उत्तर प्रदेश का कोई भी गरीब अगर किसी दूसरे राज्य में है वहां भी वो राशन ले सकता है। नड्डा ने कहा कि जिस उत्तर प्रदेश को पहले दंगों का प्रदेश कहते थें वो उत्तर प्रदेश आज Ease of Doing Business में देश में नंबर 2 स्थान पर खड़ा है। पहले उत्तर प्रदेश में इस जाति का राज है, उस जाति विशेष का राज है होता था, कभी देश और समाज का राज था ही नहीं। आज उत्तर प्रदेश में सबका साथ, सबका विकास को लेकर सिर्फ योगी जी की सरकार चली है। 

प्रमुख खबरें

CRPF ने DIG बिधान चंद्र पात्रा का निलंबन तत्काल प्रभाव से वापस लिया

Katie Mack की शानदार पारी से Australia A ने India A को 30 रन से हराया, शृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त

समिट बिल्डिंग Cyber Fraud: 119 आरोपियों की गिरफ्तारी Allahabad HC से वैध करार

पत्रकार Satyam Varma की जमानत याचिका पर Allahabad High Court में सुनवाई टली