Ajit Pawar की संभावित वापसी के सवाल पर Sharad Pawar ने कहा, अपने पार्टी के सहयोगियों से पूछूंगा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 18, 2024

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-शरदचंद्र पवार (राकांपा-एसपी) के प्रमुख शरद पवार ने बुधवार को कहा कि उनकी पार्टी में किसी भी नेता के संभावित प्रवेश पर निर्णय सामूहिक होगा।

जब पत्रकारों ने विशेष रूप से पूछा कि क्या अजित पवार के लिए राकांपा-एसपी में जगह है, तो शरद पवार ने कहा, इस तरह के फैसले व्यक्तिगत स्तर पर नहीं लिए जा सकते। संकट के दौरान मेरे साथ खड़े रहे मेरे सहयोगियों से पहले पूछा जाएगा।

अजित पवार जुलाई 2023 में अविभाजित राकांपा से अलग होकर एकनाथ शिंदे नीत राज्य सरकार में शामिल हो गए थे। उन्होंने पार्टी का नाम और चुनाव चिह्न भी हासिल कर लिया था। लोकसभा चुनाव में अजित पवार की अगुवाई वाली राकांपा के चार में से तीन सीट पर हारने के बाद से उनके खेमे में उथल-पुथल की अटकलें हैं।

प्रमुख खबरें

Radhashtami पर हाथों की खूबसूरती बढ़ाएंगे ये 4 सुंदर Alta Mehndi Designs

Kerala: Congress MLA सेबेस्टियन एम.जे. ने पूर्व विधायक से कराया पुल का उद्घाटन

TMC Symbol Freeze: सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं ममता बनर्जी, EC के फैसले को बताया काला दिन, जानें क्या है नया नाम और चुनाव चिह्न

Gurugram के मॉल में 18 स्पा पर Police Raid, 30 महिलाओं समेत 50 लोग हिरासत में लिए गए