अध्यक्ष पद पर वापसी के सवाल पर बोले राहुल, मेरा एक साल पुराना पत्र पढ़िए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 08, 2020

नयी दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने फिर से पार्टी अध्यक्ष की जिम्मेदारी नहीं संभालने के अपने रुख पर अडिग रहने का संकेत देते हुए शुक्रवार को कहा कि इसी मुद्दे पर एक साल पहले लिखे गए पत्र को पढ़ना चाहिए। उन्होंने अध्यक्ष पद पर वापसी की संभावना से जुड़े सवाल पर कहा, ‘‘ आप (पत्रकार), कृपया इसी मुदु्दे पर लिखा गया मेरा एक साल पुराना पत्र पढ़िए।’’ वह कोविड-19 की स्थिति को लेकर संवाददाताओं से वीडियो लिंक के माध्यम से बातचीत कर रहे थे।

गौरतलब है कि पिछले साल लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद गांधी ने इस्तीफा दिया था। अपने त्यागपत्र को सार्वजनिक करते हुए उन्होंने कहा था कि वह हार की जिम्मेदारी ले रहे हैं। उन्होंने कहा था, कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर 2019 के चुनाव की हार की जिम्मेदारी मेरी है। हमारी पार्टी के भविष्य के विकास के लिए जवाबदेही होना महत्वपूर्ण है। इसी कारण से मैंने कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया है।

प्रमुख खबरें

विपक्षी दलों के नेताओं को जेल भेजने में Congress अव्वल : Chief Minister Mohan Yadav

Manoj Tiwari ने मुझ पर हमला कराया क्योंकि लोग अब उन्हें स्वीकार नहीं कर रहे हैं: Kanhaiya

Shakti Yojana से Metro को नुकसान होने संबंधी प्रधानमंत्री की टिप्पणी से हैरान हूं: Shivkumar

दुनिया में India जैसे जीवंत लोकतंत्र बहुत कम हैं: White House के सुरक्षा संचार सलाहकार