साध्वी के बयान पर केजरीवाल ने साधा निशाना, कहा- भाजपा अपना असली रंग दिखा रही है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 19, 2019

नयी दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 26-11 के आतंकी हमले में मारे गये हेमंत करकरे पर टिप्पणी के लिए भोपाल से भाजपा प्रत्याशी प्रज्ञा ठाकुर पर निशाना साधा। खबरों के अनुसार, प्रज्ञा ठाकुर ने दावा किया है कि मुंबई के आतंकवाद निरोधक दस्ते के पूर्व प्रमुख हेमंत करकरे ने उन्हें मालेगांव विस्फोट मामले में गलत तरह से फंसाया था और वह अपने कर्मों की वजह से मारे गये। करकरे मुंबई आतंकी हमलों के दौरान मारे गये थे।

केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘26-11 के शहीद हेमंत करकरे जी पर भोपाल से भाजपा की लोकसभा प्रत्याशी प्रज्ञा ठाकुर के अशिष्ट बयानों की कड़े शब्दों में निंदा की जानी चाहिए। भाजपा अपना असली रंग दिखा रही है और इसे अब इसकी जगह दिखा देनी चाहिए।’’ उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि भाजपा उन हेमंत करकरे की शहादत पर सवाल उठा रही है, जिन्होंने मुंबई आतंकी हमले में ‘भारत माता’ की सुरक्षा की। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘इस पर किसी भक्त को गुस्सा नहीं आएगा.... यह भाजपा की देशभक्ति है।’’

प्रमुख खबरें

Silver Hallmarking में भारी उछाल: देशभर में नए केंद्रों के साथ Bureau of Indian Standards करेगा बड़ा विस्तार

Income Tax अलर्ट: REIT-InvIT से होने वाली कमाई पर बदल गए नियम, ITR फाइलिंग में रखें खास ध्यान

Global Oil Crisis: होर्मुज संकट से $84 के पार पहुंचा Brent Crude, ईरान-अमेरिका में बढ़ी तकरार

India Neighborhood First policy: बांग्लादेश से लेकर नेपाल तक भारत का बड़ा गेम, पलटा पासा !