संजय राउत के बयान पर बोले महाराष्ट्र सरकार में मंत्री, NCP प्रवक्ता की तरह की क्यों कर रहे बात? अजीत पवार अपना निर्णय खुद लेंगे

By अभिनय आकाश | Apr 17, 2023

एनसीपी प्रमुख शरद पवार की "यदि वे दल बदलते हैं तो यह विधायकों का आह्वान है वाले बयान पर संजय राउत ने कहा कि जब हम (शरद पवार के साथ) मिले, तो उन्होंने कहा कि जिस तरह से सीबीआई, ईडी, ईओडब्ल्यू और पुलिस के दबाव से शिवसेना को खंडित किया गया था, अब एनसीपी को खंडित करने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। दबाव होता है। धमकियां दी जा रही हैं लेकिन पूरी पार्टी बीजेपी के साथ नहीं जाएगी. दबाव में कुछ लोग पार्टी छोड़ सकते हैं। यह उनका व्यक्तिगत निर्णय होगा। हां किसी की व्यक्तिगत रूप से इच्छा हो तो वे पार्टी छोड़ सकते हैं, यह उनका निजी निर्णय होगा।

इसे भी पढ़ें: Maharashtra में कोरोना वायरस संक्रमण के 660 नये मामले सामने आये, दो लोगों की मौत

उत ने कहा कि राजनीतिक हलकों में अजित पवार के भावी कदम को लेकर अटकलें लगायी जा रही हैं और राकांपा के वरिष्ठ नेता को स्वयं इसे स्पष्ट करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अजित पवार के परिवार से जुड़ी चीनी मिल पर छापा मारकर ईडी ने उसे जब्त कर लिया। लेकिन अब आरोपपत्र में अजित पवार या उनके परिवार के सदस्यों का नाम नहीं है। 

प्रमुख खबरें

Himanta Biswa Sarma का बड़ा आरोप, P Chidambaram शुद्ध नक्सली; कार्यकाल की जांच की मांग

Nepal में होते ही Indian Army Chief Dhiraj Seth की एंट्री, China के लिए बज गयी खतरे की घंटी

SC से Rahul Gandhi को बड़ी राहत, आय से अधिक संपत्ति मामले में HC की सुनवाई रोकी

Harshimrat Kaur ने Amit Shah को लिखा पत्र: Sukhbir Badal पर हमले की NIA से हाई-लेवल जांच की मांग की