इस दिन मोदी जारी करेंगे PM Kisan Yojana की 14वीं किस्त, राजस्थान-गुजरात का भी होगा दौरा

By अंकित सिंह | Jul 25, 2023

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 27 और 28 जुलाई 2023 को राजस्थान और गुजरात का दौरा करेंगे। 27 जुलाई को सुबह करीब 11:15 बजे प्रधानमंत्री राजस्थान के सीकर में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इसके बाद वह गुजरात के राजकोट पहुंचेंगे जहां दोपहर करीब 3:15 बजे प्रधानमंत्री राजकोट अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का भ्रमण करेंगे। इसके बाद करीब 4:15 बजे प्रधानमंत्री राजकोट के रेसकोर्स ग्राउंड में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। 28 जुलाई को सुबह करीब 10:30 बजे प्रधानमंत्री गांधीनगर के महात्मा मंदिर में सेमीकॉनइंडिया 2023 का उद्घाटन करेंगे। 

इसे भी पढ़ें: पुडुचेरी के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को पत्र लिख वित्त आयोग में शामिल करने का मांग दोहराई

PM Kisan Yojana की 14वीं किस्त

किसानों के कल्याण के प्रति प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता का एक और उदाहरण पेश करने वाले कदम में, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) के तहत लगभग 17,000 करोड़ रुपये की 14वीं किस्त 8.5 करोड़ से अधिक लाभार्थियों को प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण के माध्यम से जारी की जाएगी। राजस्थान में स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे में एक बड़ा विस्तार होगा क्योंकि प्रधान मंत्री चित्तौड़गढ़, धौलपुर, सिरोही, सीकर और श्री गंगानगर में पांच नए मेडिकल कॉलेजों का उद्घाटन करेंगे और बारां, बूंदी, करौली, झुंझुनू, सवाई माधोपुर, जैसलमेर और टोंक में सात मेडिकल कॉलेजों की आधारशिला रखेंगे। इसके अलावा, प्रधान मंत्री उदयपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़ और डूंगरपुर जिलों में स्थित छह एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों का उद्घाटन करेंगे, जिससे इन जिलों में रहने वाली आदिवासी आबादी को लाभ होगा। कार्यक्रम के दौरान वह केन्द्रीय विद्यालय तिवरी, जोधपुर का उद्घाटन भी करेंगे।

प्रमुख खबरें

Red Sea Indian Boat incident | लाल सागर में फंसी भारतीय नागरिकों की नौका... यमन दूतावास की त्वरित कार्रवाई और क्षेत्रीय तनाव की पूरी कहानी

Tibet में 7.0 तीव्रता के Earthquake से भारी तबाही, 16 लोगों की मौत और 54 घायल

Asian Para Games में Nitesh Kumar और नवीन ने जीते बैडमिंटन स्वर्ण पदक

Rajasthan Panchayat Election के पहले चरण में 63 फीसदी वोटिंग दर्ज