महाराष्ट्र की इस सीट पर शिवसेना उम्मीदवार से दोगुने वोट NOTA पर पड़े

By अभिनय आकाश | Oct 24, 2019

महाराष्ट्र में बीजेपी और शिवसेना गठबंधन भले ही स्पष्ट बहुमत की ओर बढ़ रही है। लेकिन राज्य की एक सीट ऐसी भी है जहां मुख्य विपक्षी दल के प्रत्याशी को जनता ने सिरे से खारिज कर दिया और उनसे ज्यादा नोटा पर भरोसा जताया। दरअसल, लातूर ग्रामीण की सीट पर धीरज देशमुख कांग्रेस के उम्मीदवार हैं और लागातार उन्होंने बढ़त बनाई हुई है। लेकिन हैरतअंगेज बात यह है कि शिवसेना की बजाये इस सीट पर लोगों ने नोटा का बटन दबाना बेहतर समझा। रूझानों के अनुसार, 25 हजार से ज्यादा लोगों ने नोटा बटन को दबाया। श‍िवसेना प्रत्याशी को 12 हजार वोट म‍िले हैं। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी धीरज देशमुख 126259 ज्यादा वोटों के साथ स्पष्ट जीत की ओर बढ़ रहे हैं। 

गौरतलब है कि पूर्व मुख्यमंत्री व‍िलासराव देशमुख के बड़े बेटे धीरज देशमुख पहली बार व‍िधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं।  इससे पहले देशमुख ने 2017 में लातूर ज‍िला पर‍िषद के चुनावों में एकुर्गा सीट से जीत दर्ज की थी। विधानसभा चुनाव में उनके सामने शिवसेना के सचिन देशमुख मैदान में हैं।

प्रमुख खबरें

Island Grounds में छात्रों से संवाद करेंगे Rahul Gandhi, NEET पर होगी चर्चा

Chandauli में जनसेवा केंद्र संचालक से 6 लाख रुपये लूटे, Police ने चार आरोपियों को पकड़ा

हिरासत में अभिजीत दीपके, उधर गम में डूब गया उनका परिवार, क्या वापस लौटेंगे मुंबई?

Gen Z युवा तनाव छिपाने के लिए ले रहे AI Chatbots का सहारा, Health Experts ने दी चेतावनी