ट्रंप की पेशकश पर भारत ने कहा: मध्यस्थता की जरूरत नहीं, सीमा विवाद पर चीन से कर रहे बात

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 28, 2020

नयी दिल्ली। सीमा विवाद के समाधान के लिए भारत और चीन के बीच मध्यस्थता करने संबंधी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पेशकश पर भारत ने बुधवार को कहा कि इसका शांतिपूर्ण ढंग से समाधान करने के लिए चीनी पक्ष के साथ बातचीत चल रही है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने ऑनलाइन मीडिया ब्रीफिंग में सवालों के जवाब में कहा, ‘‘हम इसका शांतिपूर्ण ढंग से समाधान करने के लिए चीनी पक्ष के साथ बातचीत कर रहे हैं।’’ भारत और चीन के बीच तनावपूर्ण सीमा गतिरोध के बीच ट्रंप ने बुधवार को कहा था कि वह दोनों देशों के बीच तनाव कम करने के लिए ‘‘ ‘तैयार, इच्छुक और मध्यस्थता करने में सक्षम हैं।’’ ट्रंप ने एक ट्वीट में कहा था, ‘‘हमने भारत और चीन दोनों को सूचित किया है कि अमेरिका उनके इस समय जोर पकड़ रहे सीमा विवाद में मध्यस्थता करने के लिए तैयार, इच्छुक और सक्षम है।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा