विजयादशमी पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की शस्त्र पूजा, जवानों के माथे पर तिलक भी लगाया

By अंकित सिंह | Oct 12, 2024

राजनाथ सिंह ने शनिवार को दार्जिलिंग में सेना के जवानों के साथ विजयादशमी मनाई। उन्होंने शस्त्र पूजा भी की। केंद्रीय मंत्री ने जवानों के माथे पर तिलक भी लगाया। उन्होंने इस दौरान कहा कि मैं आप सभी को और आपके परिवारों को विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। मुझे बहुत खुशी है कि मुझे यहां आप सभी के बीच शस्त्र पूजा करने का मौका मिला। भारत उन कुछ देशों में से है जहां हम शास्त्रों की पूजा करते हैं और उनका उचित सम्मान किया जाता है। यह एक छोटी सी बात लग सकती है, लेकिन वास्तव में, यह हमारे उच्च सम्मान और संस्कृति को दर्शाता है जहां हम किसी चीज़ का उपयोग करने से पहले उसकी पूजा करते हैं। 

इसे भी पढ़ें: भारत-चीन सीमा पर चल रहे तनाव के बीच Rajnath Singh उठा रहे हैं बड़ा कदम? Army Commanders Conference में बन रहा मेगा प्लान!

राजनाथ ने आगे कहा कि आप सभी वर्षों से इस अनुष्ठान का पालन कर रहे हैं। आज का दिन विजय का दिन है और वह दिन भी जब राम ने रावण का वध किया था। यह सिर्फ इतनी ही नहीं बल्कि मानवता की जीत थी। मैं भगवान राम के गुणों को देखता हूं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि हमारे सैनिकों ने आज तक किसी दूसरे देश पर तभी हमला किया है जब हमारी संस्कृति का अपमान किया गया हो, किसी नफरत के कारण नहीं। मैं एक बार फिर इस अवसर पर सभी को शुभकामनाएं देता हूं।

प्रमुख खबरें

Emmy Awards 2026 Winners List | Noah Wyle से लेकर Allison Janney तक, इस रात की सबसे बड़ी जीत के बारे में जानें

Dollar के मुकाबले Rupee 30 पैसे गिरकर 95.84 के स्तर पर खुला

Meta Child Safety India | सुरक्षा से नो कॉम्प्रोमाइज, Meta अब सुरक्षा एजेंसियों से साझा करेगा बच्चों के यौन शोषण का डेटा, सरकार की चेतावनी के बाद फैसला

Bihar Flood से 50 लाख लोग प्रभावित, Mallikarjun Kharge और Rahul Gandhi ने राहत कार्य में जुटने की अपील की