Ramadan 2024: भारत में किस दिन रखा जाएगा रमज़ान का पहला रोजा? जानिए तिथि और हर जरुरी बात

By दिव्यांशी भदौरिया | Feb 27, 2024

 रमज़ान मुसलमानों के सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। यह इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार सबसे पवित्र महीना मनाने का समय है , जो कि रमज़ान का महीना है और लोग इस महीने को अल्लाह की इबादत करके, सख्त उपवास रखकर, इफ्तारी और सहरी करके मनाते हैं और इस महीने को सबसे पवित्र महीना माना जाता है।  रमज़ान इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार नौवां महीना है।

भारत में रमज़ान 2024 कब शुरू हो रहा है ?

रमजान का महीना चांद दिखने के साथ ही शुरु होता है। इस साल 10 मार्च, 2024 की शाम को रमजान शुरु होने की उम्मीद की जा रही है। जिसके बाद पहला रोजा 11 मार्च, 2024 को शुरू होने और 9 अप्रैल, 2024 आखिरी रोजा को समाप्त होने की उम्मीद है। रोजा की शुरुआत सहरी खाकर की जाती और पूरे दिन बिना भूख और प्यास के रहना होता है। इसके बाद ही शाम को इफ्तार किया जाता है। वहीं सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक अन्न-जल का त्याग करना पड़ता है।

रोजा क्या है?

रोजा का मतलब है सूर्योदय के बाद से सूर्यास्त तक कुछ भी न खाना। वे पूरे दिन पानी और भोजन ग्रहण करने से दूर रहते हैं और चिलचिलाती गर्मी के दौरान किसी के लिए भी पानी और भोजन के बिना व्रत रखना मुश्किल होता है लेकिन इस व्रत की खासियत यह है कि यह उन्हें शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से मजबूत बनाता है।

सहरी क्या है?

सहरी का समय वह समय होता है जब वे सुबह सूर्योदय से पहले उठते हैं और जो चाहें खाते हैं। इस दौरान वे भोजन और पानी और ऐसी चीजें ले सकते हैं जो उन्हें पूरे दिन रोजा रखने के लिए ऊर्जा देती हैं।

इफ्तार क्या है?

 इफ्तार शाम का समय या सूर्यास्त के समय होता है जब वे अपना उपवास तोड़ते हैं और विभिन्न प्रकार के भोजन और पानी खाते हैं। इस समय परिवार के सभी सदस्य, दोस्त और रिश्तेदार एक साथ आते हैं और अपना उपवास खोलते हैं।

प्रमुख खबरें

US H-1B वीज़ा में बड़ा फेरबदल: अब लॉटरी नहीं, स्किल और सैलरी तय करेगी किस्मत

बांग्लादेश में हिंसा भड़की, भारत-बांग्लादेश के बीच बढ़ा अविश्वास, अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल

Carabao Cup: पेनल्टी में केपा का जादू, आर्सेनल फाइनल की दौड़ में, चेल्सी के खिलाफ अगला मैच

Bharat Coking Coal का IPO जल्द, कोल इंडिया 10% हिस्सेदारी बेचेगी, 1300 करोड़ की होगी डील