योगी के जनसंख्या नियंत्रण बिल पर मायावती ने कहा- इसमें गंभीरता कम, चुनावी स्वार्थ ज्यादा लग रहा है

By अंकित सिंह | Jul 13, 2021

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार द्वारा लाए गए जनसंख्या नियंत्रण बिल को लेकर राजनीति जोरों पर है। इसी को लेकर अब आज राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा सुप्रीमो मायावती ने बड़ा बयान दिया है। मायावती ने योगी सरकार द्वारा लाए गए जनसंख्या नियंत्रण बिल को चुनावी स्वार्थ साधने का जरिया बताया है। एक के बाद एक किए गए अपने ट्वीट में मायावती ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा जनसंख्या नियंत्रण हेतु लाया जा रहा नया बिल, इसके गुण-दोष से अधिक इस राष्ट्रीय चिन्ता के प्रति गंभीरता व इसकी टाइमिंग को लेकर सरकार की नीति व नीयत दोनों पर शक व सवाल खड़े कर रहा है, क्योंकि लोगों को इसमें गंभीरता कम व चुनावी स्वार्थ ज्यादा लग रहा है। मायावती ने आगे लिखा कि अगर जनसंख्या नियंत्रण को लेकर यूपी भाजपा सरकार थोड़ी भी गंभीर होती तो यह काम सरकार को तब ही शुरू कर देना चाहिये था जब इनकी सरकार बनी थी और फिर इस बारे में लोगों में जागरूकता पैदा करती तो अब यहाँ विधानसभा चुनाव के समय तक इसके नतीजे भी मिल सकते थे। यूपी व देश की जनसंख्या को जागरूक, शिक्षित व रोजगार-युक्त बनाकर उसे देश की शक्ति व सम्मान में बदलने में विफलता के कारण भाजपा अब कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकार की तरह ही जोर-जबरदस्ती व अधिकतर परिवारों को दण्डित करके जनसंख्या पर नियंत्रण करना चाहती है जो जनता की नजर में घोर अनुचित।

प्रमुख खबरें

Raymond Lifestyle और Honda Cars के वित्तीय परिणामों में मिले-जुले रुझान

Umesh Patel: सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में सांसद को दो साल की सजा

Commonwealth Games 2022: ग्लास्गो में जैसमीन और प्रीति समेत चार मुक्केबाजों ने जीते स्वर्ण

Ayodhya राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच अंतिम चरण में, ट्रस्ट सदस्य का बयान