एशिया कप 2022: एक बार फिर भारत-पाक के बीच होगा महासंग्राम, जीत सकता है पाकिस्तान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 03, 2022

एशिया कप 2022 में एक बार फिर एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है। पाकिस्तान की टीम ने हांगकांग के खिलाफ एक ऐतिहासिक जीत दर्ज कर सुपर-4 में अपनी जगह पक्की कर ली है। बता दें, पाकिस्तान ने हांगकांग के खिलाफ 155 रनों से बड़ी जीत दर्ज की। 194 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी  हांगकांग की टीम केवल 38 रन पर ही सिमट गयी। 

भारत के लिए जीतना होगा मुश्किल 

गौरतलब है, टीम इंडिया ने एशिया कप की शुरुआत शानदार तरीके से की है। टीम इंडिया ने पहले पाकिस्तान के खिलाफ एक रोमांचक मुकाबले में जीत दर्ज की उसके बाद हांगकांग को भी घुटने टेंकने पर मजबूर कर दिया। इसके बावजूद भारतीय टीम के लिए सेमी फाइनल में पाकिस्तान से जीतना  मुश्किल हो सकता है। 

रविंद्र जडेजा हुए बाहर 

भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा चोट के चलते भारतीय टीम से बाहर हो चुके हैं। टीम इंडिया के लिए यह अच्छी खबर नहीं है।  जडेजा ने पाकिस्तान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन कर भारतीय टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। उस दौरान उन्होंने 35 रनों की शानदार पारी खेली थी। वहीं, भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज बल्ले से संघर्ष करते नजर आ रहे हैं जबकि पाकिस्तान के बल्लेबाज बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान जैसे बल्लेबाज शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। ऐसी परिस्थितियों में भारतीय टीम के लिए पाकिस्तान से जीतना आसान नहीं होगा।

प्रमुख खबरें

सितंबर में FADA ने दर्ज की रिकॉर्ड पैसेंजर व्हीकल बिक्री, 32 फीसदी उछाल

West Bengal Bypolls: रेजीनगर में विधायक Humayun Kabir गिरफ्तार, नंदीग्राम में तनाव के बीच मतदान

US-Paraguay फोरम के बाद 10 देशों की दो टूक, लैटिन अमेरिका में तुरंत बंद हों Iran की साजिशें

AIMIM प्रमुख Owaisi का आरोप, Goshamahal में 122 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने के लिए जमा हुए फर्जी Form 7