जम्मू कश्मीर के रामबन में जंगली जड़ी-बूटी खाने से एक लड़के की मौत, तीन लड़कियां अस्पताल में भर्ती

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 09, 2022

बनिहाल/जम्मू। जम्मू कश्मीर के रामबन जिले में विषाक्त जंगली जड़ी-बूटी खाने से 12 वर्षीय एक लड़के की मौत हो गई, जबकि तीन लड़कियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बटोटे इलाके के रखजरोह गांव के पास जंगल में रविवार को कुछ बच्चे खेल रहे थे, तभी उन्होंने कुछ जंगली जड़ी-बूटी खा ली।

इसे भी पढ़ें: हनुमान चालीसा विवाद : राणा दंपति की जमानत रद्द कराने अदालत पहुंची मुंबई पुलिस

उन्होंने कहा कि उल्टी होने के बाद वे बेहोश हो गए और उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बटोटे ले जाया गया, जहां उनमें से एक मोहम्मद बासित की मौत हो गई। बासित की बहन शबनम (10) और पड़ोसी सानिया बानो (10) तथा रजिया बानो (8) को बेहतर इलाज के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल जम्मू भेजा गया है।

प्रमुख खबरें

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा

Amit Shah के अरुणाचल दौरे पर होर्डिंग गिराने वाले Youth Congress नेता तार जॉनी को मिली जमानत

Jannik Sinner की होगी घुटने की सर्जरी, Australian Open से बाहर होने की आशंका

आंध्र प्रदेश: CM Chandrababu Naidu ने स्वास्थ्य और कृषि में AI तकनीक अपनाने के निर्देश दिए