'खालिस्तान समर्थक हैं केजरीवाल', कुमार विश्वास बोले- उन्होंने कहा था पंजाब का CM या आजाद राष्ट्र का PM बनूंगा

By अनुराग गुप्ता | Feb 16, 2022

नयी दिल्ली। आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता और कवि कुमार विश्वास ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल खालिस्तानी समर्थक हैं और सत्ता की लालच में किसी भी हद तक जा सकते हैं। दरअसल, पंजाब में 117 सीटों के लिए विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसको लेकर सियासी घमासान तेज हो चुका है। 

कुमार विश्वास ने कहा कि केजरीवाल ने मुझसे कहा था कि वह या तो पंजाब का मुख्यमंत्री बनेगा या फिर आजाद राष्ट्र का पहला प्रधानमंत्री बनूंगा। उसे किसी भी कीमत पर सत्ता चाहिए। पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है और अरविंद केजरीवाल ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: प्रियंका ने पगड़ी को लेकर AAP और BJP पर साधा था निशाना, मनीष तिवारी बोले- इस पर नहीं होनी चाहिए राजनीति

आपको बता दें कि 117 सीटों के लिए 20 फरवरी को मतदान होगा। जबकि 10 मार्च को चुनाव परिणाम सामने आएंगे। ऐसे में कहा जा रहा है कि सूबे में मुख्य मुकाबला कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच देखने को मिल सकता है।

प्रमुख खबरें

ITC Q1 Results: आय में 28% का उछाल लेकिन Net Profit में 27% की भारी गिरावट, Cigarette Tax बना बड़ी वजह

रुपये की जबरदस्त रिकवरी: RBI Support और FPI Investment से लगातार छठे दिन Dollar के मुकाबले बढ़ी भारतीय मुद्रा

Bajaj Finance Q1 Results: रिकॉर्ड मुनाफे के साथ Share Price ने छुआ नया शिखर, निवेशकों की हुई चांदी

Commonwealth Games जूडो: अस्मिता, हर्ष और यामिनी ने फाइनल में पहुंचकर पदक पक्के किए