हाथरस में सड़क हादसे में एक कांवड़िये की मौत, एक अन्य घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 28, 2025

उत्तर प्रदेश में हाथरस जिले के मुरसान थाना कोतवाली क्षेत्र में बरेली-मथुरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो मोटरसाइकिल की आपस में टक्कर होने से एक कांवड़िये की मौत हो गई और एक अन्य कांवड़िया घायल हो गया।

उन्होंने बताया कि इस हादसे में एक कावड़िये की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान गुड्डू (30) और घायल की पहचान कुलदीप (24) के रूप में हुई।

पुलिस के अनुसार, राजस्थान के भरतपुर जिले के चक सहना गांव से कुछ युवकों का एक जत्था कासगंज जिले के सोरों से डाक कांवड़ लेकर रविवार रात लौट रहा था। उसने बताया कि जब ये लोग नगला गोपी गांव और रायक गांव के बीच थे, तभी कांवड़ियों की मोटरसाइकिल आपस में टकरा गईं।

उसने बताया कि इस हादसे में गुड्डू और कुलदीप गंभीर रूप से घायल हो गए और पुलिस ने उन्हें मुरसान के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने गुड्डू को मृत घोषित कर दिया।

प्रमुख खबरें

ICC T20 World Cup: Shafali Verma का बड़ा बयान, ऑस्ट्रेलिया को हराने का भरोसा, Semifinal पर नजर

Rajnath Singh का बयान अफवाहों का था जवाब, Operation Sindoor पर भ्रम फैलाने वालों को MoD ने दिया करारा जवाब

China के 109 मंजिला बुर्ज खलीफा से टकराया विमान, उड़ गए परखच्चे, Video

TET पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी बोले- हर युवा असुरक्षित, ये भविष्य की चोरी है