Kerala : कन्नूर में संदिग्ध रूप से देशी बम बनाने के दौरान विस्फोट, एक की मौत व दूसरा घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 05, 2024

कन्नूर। केरल के कन्नूर जिले के उत्तरी हिस्से पनूर के पास देर रात को हुए विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने यह शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना आधी रात के बाद करीब एक बजे हुई। विपक्षी दल कांग्रेस ने आरोप लगाया कि विस्फोट देशी बम के निर्माण के दौरान हुआ। उन्होंने बताया कि काइवेलिक्कल की रहने वाली शेरिन की कोझिकोड के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। 


पुलिस के अनुसार, दूसरे घायल व्यक्ति विनेश की एक हथेली फट गयी और उसकी हालत गंभीर है। ये दोनों घायल माकपा के समर्थक हैं। राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता वी डी सतीशन ने इस घटना के लिए सत्तारूढ़ माकपा को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने आरोप लगाया कि वाम दल अपने कार्यकर्ताओं का इस्तेमाल देशी बम बनाने में कर रहा है और चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब कर रहा है। 

 

इसे भी पढ़ें: दूरदर्शन पर 'The Kerala Story' प्रसारित करने के खिलाफ निर्वाचन आयोग पहुंची कांग्रेस


सतीशन ने दो दिन पहले तिरुवनंतपुरम में हुई ऐसी ही एक घटना का हवाला देते हुए गृह विभाग के प्रभारी और केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन से सवाल किया। बुधवार को, दो किशोर उस समय गंभीर रूप से घायल हो गए जब तिरुवनंतपुरम के मन्नानथला के पास होराइजन पार्क में एक खाली जमीन पर वह कथित तौर पर एक देशी बम बना रहे थे और विस्फोट हो गया। उनमें से एक ने अपनी दोनों हथेलियाँ खो दीं, और दूसरे की एक हथेली को आंशिक क्षति हुई। उनके साथ मौजूद दो अन्य लोगों को मामूली चोटें आईं। पुलिस ने खुलासा किया कि चारों किशोरों की उम्र 17 से 18 साल के बीच थी और वे विभिन्न आपराधिक मामलों में शामिल थे।

प्रमुख खबरें

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का BBC पर 10 अरब डॉलर का मुकदमा, बोला- भ्रामक चित्रण से चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश

सोशल मीडिया बैन से वीजा जांच तक: बदलती वैश्विक नीतियां और बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव

MGNREGA की जगह नया ग्रामीण रोजगार कानून, VB-G RAM G विधेयक संसद में पेश होने की तैयारी

ICICI Prudential AMC IPO को ज़बरदस्त रिस्पॉन्स, दूसरे ही दिन फुल सब्सक्राइब हुआ