आकाशीय बिजली गिरने से बांदा में मचा कोहराम, 1 की मौत और 7 जख्मी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 20, 2019

बांदा। जिले में शुक्रवार की शाम हल्की बूंदा-बांदी के दौरान अलग-अलग जगहों पर आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि सात अन्य झुलस कर जख्मी हो गए। पुलिस ने शनिवार को यहां बताया कि शुक्रवार शाम को हल्की बूंदा-बांदी के दौरान जिले के पाराबिहारी गांव के निकट आकाशीय बिजली गिरने से फेरी लगाकर कपड़े बेचने वाले हरदौली गांव के निवासी इरशाद (24) की मौत हो गयी।

पुलिस ने बताया कि अलिहा गांव में आकाशीय बिजली गिरने से दो लोग, बिसंडा थाना क्षेत्र के मरौली गांव में चार और बिसंडा कस्बे में एक व्यक्ति झुलस गया। पुलिस के अनुसार सभी जख्मी लोगों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रमुख खबरें

रिकॉर्ड 6th World Cup खेलेंगे Messi-Ronaldo, Bhaichung Bhutia बोले- इनका दबदबा अब भी कायम

आज रात ईरान पर होगा बहुत बड़ा हमला? ट्रंप की सीधी धमकी, तेल भंडारों पर भी कब्ज़े का ऐलान

Bihar Liquor Ban: Minister ने बुलाई High Level Meeting, शराब माफियाओं पर सख्त एक्शन का आदेश

इधर PoK में उतरे लाखों लोग! उधर पाकिस्तान पर टूट पड़ा भारत!