मुंबई के घाटकोपर इलाके में गैस रिसाव, एक की मौत; दो अन्य घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 10, 2022

मुंबई। मुंबई के घाटकोपर इलाके में सोमवार की सुबह गैस के रिसाव से एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया। नगरपालिका के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना नारायण नगर के कुर्ला इंडस्ट्रियल एस्टेट में सुबह करीब 8.15 बजे हुई जब वहां मेथनॉल और सायन्यूरिक क्लोराइड का रिसाव हो गया।

इसे भी पढ़ें: मासूस से बलात्कार किया फिर सालभर तक धमकी देकर वसूलते रहे पैसे, पीड़िता ने फूट-फूट के बयां किया दर्द

अधिकारी ने बताया कि तीन लोगों को पास के राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उनमें से एक को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान रामनिवास सरोज (36) के तौर पर हुई है। उन्होंने बताया कि दो अन्य लोगों ... रुबिन सोलकर (36) और सर्वेश सोनवणे (25) का इलाज चल रहा है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। अधिकारी ने बताया कि गैस रिसाव के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

प्रमुख खबरें

Chhath Puja: दिल्ली में श्रद्धालुओं ने दिया अर्घ्य, सोमवार सुबह 4:30 बजे से चलेगी Metro

Somalia में भारत ने शुरू की FOC बैठक, समुद्री सुरक्षा और रक्षा सहयोग मजबूत करने पर सहमति

उत्तराखंड: जौलजीबी मेले में मंच पर तोड़फोड़ के आरोप में Congress MLA Harish Dhami पर केस दर्ज

Jammu में JKSSB परीक्षा में नकल कराने की कोशिश नाकाम, 14 संदिग्ध पकड़े गए