ओडिशा में पंचायत चुनाव बाद हिंसा में एक व्यक्ति की मौत, तीन अन्य घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 14, 2022

भुवनेश्वर। ओडिशा के गंजाम जिले में पंचायत चुनाव बाद हिंसा में एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि तीन अन्य घायल हो गये। सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राजनीतिक हिंसा के संदर्भ में ओडिशा की तुलना पश्चिम बंगाल से करने को लेकर वाकयुद्ध में उलझे हैं। पुलिस ने बताया कि शनिवार को गंजाम के अस्का ब्लॉक में पंचायत चुनाव के बाद हिंसा में जिस व्यक्ति ने जान गंवायी उसकी पहचान बुलू स्वैन के रूप में हुई है जबकि घयलों का अस्पतालों में उपचार चल रहा है।

इसे भी पढ़ें: मदरसे में पढ़ने वाले आठ साल के बच्चे का यौन शोषण, प्राथमिकी दर्ज

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि ओडिशा चुनावी हिंसा में पश्चिम बंगाल के रास्ते पर चल रहा है। पात्रा के आरोप का खंडन करते हुए बीजद के राज्यसभा सदस्य अमर पटनायक ने दावा किया कि हिंसा की कुछ छिटपुट घटनाओं को छोड़कर पंचायत चुनाव कुल मिलाकर शांतिपूर्ण थे। उन्होंने ओडिशा के पश्चिम बंगाल के रास्ते पर जाने के भाजपा के आरोप को राज्य के लेागों का अपमान करार दिया।

प्रमुख खबरें

नायडू का दावा, भारत की सभ्यतागत शक्ति और युवा बल बनेगा विश्वगुरु, आरएसएस के प्रयासों की सराहना

मोहन भागवत बोले: भारत को सिर्फ महाशक्ति नहीं, विश्व गुरु बनने का समय आया

वोटर लिस्ट डाउनलोड: SIR प्रक्रिया जारी- ऑनलाइन वोटर आईडी कैसे प्राप्त करें, लिस्ट में नाम कैसे देखें? जानें पूरी जानकारी

शनि की साढ़ेसाती 2026: मेष राशि वालों के लिए चुनौतियां और समाधान, जानें ज्योतिषीय उपाय