दिल्ली: अग्निपथ प्रदर्शनकारियों को उकसाने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 18, 2022

नयी दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने कथित तौर पर भड़काऊ भाषण देने और यहां अग्निपथ योजना के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे युवाओं को भड़काने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि सुरेंद्र शर्मा उर्फ ​​फौजी ने शुक्रवार सुबह बाबा हरिदास नगर में दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) कार्यालय के गेट के पास विरोध-प्रदर्शन के दौरान 50-60 प्रदर्शनकारियों की भीड़ को कथित रूप से भड़काऊ और उकसाने वाला भाषण दिया।

इसे भी पढ़ें: काबुल में गुरुद्वारे पर हमले को लेकर भारत चिंतित, जानिए विदेश मंत्रालय ने क्या कहा

पुलिस ने कहा कि कुल 18 प्रदर्शनकारियों को मौके पर ही हिरासत में लिया गया और उन पर एहतियाती कार्रवाई की गई। डीसीपी के मुताबिक, शर्मा के खिलाफ शुक्रवार को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 186 (लोक सेवक को सार्वजनिक कार्यों के निर्वहन में बाधा डालना), 353 (लोक सेवक को उसके कर्तव्य के निर्वहन से रोकने के लिए हमला या आपराधिक बल प्रयोग) और 332 (स्वेच्छा से लोक सेवक को चोट पहुंचाना) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। अधिकारी ने बताया कि आरोपी को बाद में गिरफ्तार कर लिया गया।

प्रमुख खबरें

राहुल गांधी से हाथापाई और हिरासत पर बोले शशि थरूर, सरकार का रवैया शर्मनाक, दूर होकर भी दिल दिल्ली में है

साइबेरिया में संदिग्ध Plague पर Donald Trump करेंगे Vladimir Putin से बात

India-Ghana Relations | विदेश मंत्री जयशंकर का घाना दौरा! भारत-अफ्रीका संबंधों को मिली नई ताकत, कृषि और विज्ञान क्षेत्र में बड़े समझौते

Black Sea में बुल्गारिया तट के पास ड्रोन हमले में डूबा वाणिज्यिक पोत