मणिपुर में एक उग्रवादी पकड़ा गया, अन्य अभियान में हथियार बरामद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 17, 2025

मणिपुर के थौबल जिले से सुरक्षाबलों ने एक प्रतिबंधित संगठन के एक सदस्य को पकड़ा है और जिरीबाम में एक अन्य अभियान में सात आग्नेयास्त्र बरामद किए। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रतिबंधित संगठन पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) का यह सदस्य किशोर है और उसे बुधवार को खोंगजोम पापल इलाके से कथित रूप से जबरन वसूली और संगठन में सदस्यों की भर्ती में संलिप्ता के आरोप में पकड़ा गया है।

उन्होंने बताया कि उग्रवादी संगठन का यह सदस्य थौबल और बिष्णुपुर जिलों में सक्रिय था। पुलिस ने बताया कि उसके साथ किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

उग्रवादी संगठन पीएलए केंद्रीय सुरक्षा बलों पर हमलों में शामिल रहा है। अधिकारी ने बताया कि एक अन्य अभियान में, सुरक्षाबलों ने बुधवार को जिरीबाम के लीगांगपोकपी गांव और तामेंगलोंग जिले के तातबुंग के बीच एक जगह से एक एसएलआर, मैगजीन, गोला-बारूद, दो बुलेटप्रूफ जैकेट और अन्य सामग्री समेत सात आग्नेयास्त्र बरामद किए।

पुलिस ने बताया कि सुरक्षा बल जिलों के सीमांत और संवेदनशील इलाकों में तलाश अभियान संचालित कर रहे हैं। मई 2023 से अब तक मेइती और कुकी-जो समूहों के बीच जातीय हिंसा में 260 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और हजारों लोग बेघर हो गए हैं।

प्रमुख खबरें

Govardhan Puja Vidhi: भगवान कृष्ण की आराधना का पर्व है Govardhan Puja, जानिए मुहूर्त, पूजन विधि और महत्व

US Defense Secretary Pete Hegseth के खिलाफ अपनी ही पार्टी के सांसद ने पेश किया महाभियोग प्रस्ताव

Sonia Gandhi का संस्मरण Belonging हुआ रिलीज, HarperCollins की किताब देशभर में उपलब्ध

DK Shivakumar ने Siddaramaiah से मतभेद की बात नकारी, कहा- हमारे बीच कोई विवाद नहीं