मुंबई की इमारत में आग की घटना में जख्मी एक और व्यक्ति ने तोड़ा दम, मृतक संख्या सात हुई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 24, 2022

मुंबई। मुंबई में ताड़देव इलाके में एक बहुमंजिला रिहायशी इमारत में लगी आग में जख्मी हुए एक और शख्स ने सोमवार को दम तोड़ दिया जिसके बाद मृतक संख्या बढ़कर सात हो गई। नगर निगम के एक अधिकारी ने डॉक्टरों से मिली जानकारी के आधार पर बताया कि बीवाईएल नायर अस्पताल में भर्ती 38 वर्षीय मरीज़ को सुबह सात बजे मृत घोषित कर दिया गया।

इसे भी पढ़ें: अपने मौखिक स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए, अन्यथा कोरोना संक्रमण हो सकता है जानलेवा

गोवालिया टैंक स्थित भाटिया अस्पताल के सामने स्थित 20 मंज़िला ‘सचिनम हाइट्स’ इमारत में शनिवार को भीषण आग लग गई थी। इस घटना में पहले छह लोगों की मौत हुई थी और 24 अन्य जख्मी हो गए थे। अधिकारी ने बताया कि एक और जख्मी की मौत के बाद घायलों की संख्या 23 रह गई है जबकि मृतक संख्या सात हो गई है।

प्रमुख खबरें

Commonwealth Games: अरुंधति चौधरी ने मौजूदा चैंपियन को हराया, 4 भारतीय मुक्केबाज फाइनल में

EU ने AI कंपनियों पर निगरानी के लिए बनाई नई टीम, ब्रसेल्स में कार्यालय का विस्तार

Shehzad Poonawalla ने X bio से हटाया BJP का नाम, पार्टी छोड़ने की अटकलें

Gujarat Heavy Rain: सूरत, खेड़ा और आणंद में भारी बारिश, 13 जिलों में रेड अलर्ट