Breaking: One Nation One Election के प्रस्ताव को मंजूरी, शीतकालीन सत्र में बिल लेकर आएगी सरकार

By अंकित सिंह | Sep 18, 2024

वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। वन नेशन वन इलेक्शन के प्रस्ताव को सरकार ने मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही खबर यह भी है कि शीतकालीन सत्र के दौरान इसको लेकर सरकार एक विधेयक पेश करेगी। आपको बता दें कि सरकार ने वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में एक समिति बनाई थी जिसमें गृहमंत्री अमित शाह भी शामिल थे। अब रामनाथ कोविंद की रिपोर्ट को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। ऐसे में इस बात की चर्चा तेज हो गई है कि 2029 तक सरकार और देश वन नेशन वन इलेक्शन कर बढ़ सकता है। 

इसे भी पढ़ें: राहुल गांधी के खिलाफ बयान पर बवाल, दिल्ली में कांग्रेस नेताओं का प्रदर्शन, देवेंद्र यादव बोले- हम संविधान की रक्षा के लिए लड़ रहे हैं

उन्होंने कहा कि वन नेशन, वन इलेक्शन के लिए देश को आगे आना होगा। मैं लाल किले से देश के राजनीतिक दलों से आग्रह करता हूं, देश के संविधान को समझने वाले लोगों से आग्रह करता हूं कि भारत की प्रगति के लिए, भारत के संसाधनों का सर्वाधिक उपयोग सुनिश्चित करने के उद्देश्य से, ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ के सपने को साकार करने के लिए आगे आएं।

प्रमुख खबरें

CTI ने PM Modi को लिखा पत्र, त्योहारों में दिल्ली के प्रमुख बाजारों में प्रदर्शन रोकने की मांग

Vaishno Devi Yatra का बुलावा आते ही दूर होने लगती हैं रुकावटें और बनते हैं काम

Goa में 27 लाख देकर फर्जी अफसर बना शख्स, Excise Department की कुर्सी पर बैठते ही धराया

Dollar के मुकाबले Rupee 23 पैसे मजबूत, शुरुआती कारोबार में 96.65 पर पहुंचा