कोच रवि शास्त्री ने कहा, क्रिकेट इतिहास की सबसे शानदार वापसी में से एक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 29, 2020

मेलबर्न।भारत के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट में मंगलवार को अपनी टीम की आठ विकेट की जीत को खेल के इतिहास की ‘सबसे शानदार वापसी में से एक’ करार दिया। भारत को एडीलेड में पहले टेस्ट में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था। एडीलेड में पहले टेस्ट की दूसरी पारी में टीम के 36 रन पर सिमटने के बाद शास्त्री ने दूसरे टेस्ट में शानदार प्रदर्शन के लिए पूरी टीम की सराहना की और इस दौरान पदार्पण कर रहे शुभमन गिल और मोहम्मद सिराज की विशेष तारीफ की।

इसे भी पढ़ें: शिखर खेल अलंकरण समारोह में बोले सीएम शिवराज वह मौका आएगा जब मध्य प्रदेश के खिलाड़ी ओलंपिक में गोल्ड मैडल लाएंगे

शास्त्री ने मैच में 45 और नाबाद 35 रन की पारी खेलने वाले गिल और पांच विकेट चटकाने वाले सिराज की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, ‘‘जब आप देखते हो कि पदार्पण करने वाले दो खिलाड़ियों ने इस तरह जज्बा, अनुशासन और परिपक्वता दिखाई तो यह शानदार लगता है। आज सिराज के आंकड़े शानदार थे।’’ शास्त्री ने कहा, ‘‘लंबे स्पैल करते हुए उसने जो अनुशासन दिखाया और वह भी अपने पहले ही टेस्ट में और उमेश की गैरमौजूदगी में उसने जो किया, वह बेजोड़ था।’’ गिल के जज्बे और उनके अति रक्षात्मक रवैया नहीं अपनाने से भी शास्त्री काफी प्रभावित दिखे। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि पहले टेस्ट खेलते हुए वह (गिल) काफी धैर्यवान और परिवक्व था। वह शॉट खेलने से नहीं डरा जबकि रक्षात्मक रवैया अपनाना आसान थ।

प्रमुख खबरें

कॉजपा प्रदर्शन से पहले दिल्ली में 25,000 जवान तैनात, 45 Metro स्टेशनों पर रोक

Donald Trump ने केटी जकारिया को बनाया White House की नई प्रेस सचिव

बाल शोषण के मामले में Rohan Rane को Paris की अदालत ने सुनाई 20 साल जेल की सजा

Brazil के Curitiba में स्कूल में 13 बच्चों को बंधक बनाने वाला हमलावर पुलिस कार्रवाई में ढेर