पालघर में शराब में मिलावट करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार, 12 लाख रुपये मूल्य की शराब जब्त

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 29, 2025

 महाराष्ट्र के पालघर जिले में पुलिस ने शराब में मिलावट करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है और 12 लाख रुपये मूल्य का भंडार जब्त किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

वरिष्ठ निरीक्षक अविराज कुरहाडे ने बताया कि आरोपी दीव और दमन तथा गोवा से सस्ती शराब लाकर उसमें कथित तौर पर रसायन मिलाता था जिसके बाद वह उसे मशहूर एवं महंगे शराब ब्रांड की बोतलों में भरकर बेचता था। कुरहाडे ने बताया, ‘‘हमारी टीम ने विभिन्न महंगे ब्रांड की 750 और 180 मिलीमीटर की कुल 368 बोतलें तथा कुल 12 लाख रुपये मूल्य की अन्य सामग्री जब्त की है।’’

अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ महाराष्ट्र दारूबंदी अधिनियम, 1949 की संबंधित धाराओं तथा भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 318 (ठगी) एवं धारा 274 (विक्रय के उद्देश्य से खाद्य या पेय में मिलावट) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

प्रमुख खबरें

Womens Cricket का बदलेगा कैलेंडर, ICC ने Champions Trophy की तारीख बदली, नए Tournament को मंजूरी।

Indian Economy के लिए Good News, सरकार ने समय से पहले हासिल किया Fiscal Deficit का Target

Tata Sons Listing पर Noel Tata की आपत्ति, Stock Market में ग्रुप शेयरों को लगा बड़ा झटका

ICC का बड़ा एक्शन: भ्रष्टाचार के आरोपों पर Cricket Canada सस्पेंड, लेकिन Players खेलेंगे मैच