ठाणे के नया नगर में छत का प्लास्टर गिरने से एक व्यक्ति की मौत, दो घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 10, 2025

महाराष्ट्र में ठाणे जिले के मीरा भयंदर इलाके के नया नगर में शनिवार को एक मकान की छत का प्लास्टर गिरने से 60 वर्षीय फल विक्रेता की मौत हो गई और दो अन्य लोग घायल हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि घटना के समय अकील कुरैशी सो रहे थे, तभी प्लास्टर का एक टुकड़ा उनके ऊपर गिर गया। स्थानीय निवासियों ने उन्हें ठेले पर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां पहुंचने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

उन्होंने कहा, “दो लोग घायल हुए हैं और फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं। दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।” निवासियों ने दावा किया कि उन्होंने इमारत के मालिक से कई बार इमारत की जर्जर हालत के बारे में शिकायत की थी, लेकिन उन्होंने मरम्मत नहीं कराई।

प्रमुख खबरें

Supreme Court ने 26 आंतरिक समितियों का पुनर्गठन किया

Ghaziabad: ग्राहकों के खातों से 65 लाख रुपये के गबन का आरोपी बैंक कर्मी गिरफ्तार

आर्थिक तंगी, घर खाली करने के दबाव के कारण परिवार के सदस्यों के आत्महत्या करने का संदेह: पुलिस

संविधान कमजोर कर रही मोदी सरकार, सामाजिक न्याय के लाभ पलटे गए: खरगे