अमेरिका में ‘नो किंग्स’ रैली में हिंसा के दौरान एक व्यक्ति की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 16, 2025

अमेरिका की सॉल्ट लेक सिटी में ‘नो किंग्स’ विरोध-प्रदर्शन के दौरान एक शख्स ने प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाने की कोशिश कर रहे एक व्यक्ति पर गोलियां चलायीं जो उसके साथ एकराहगीर को लगी, जिसमें राहगीर की इलाज के दौरान मौत हो गयी। प्राधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

मृतक राहगीर की पहचान 39 वर्षीय आर्थर फोलासा ए. लू के तौर पर की गयी है। रेड ने बताया कि आरोपी ने तीन गोलियां चलायी जो गैंबोआ और लू को लगी। पुलिस ने बताया कि गैंबोआ का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। हमले में वह घायल हो गया है और उसका उपचार किया गया। उस पर भी मुकदमा दर्ज किया गया है।

रेड ने बताया कि हमलावर और एक अन्य व्यक्ति ने गैंबोआ को रात करीब आठ बजे के करीब राइफल निकालते हुए देखा। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जब दोनों ने गैंबोआ से राइफल निकालने के बारे में पूछा तो उसने गोली चलाने के लिए राइफल उठा ली और भीड़ की ओर भागा।

इसके बाद शांतिरक्षक दल का हिस्सा बताए जा रहे व्यक्ति ने गैंबोआ पर गोली चलायी जिसमें उसे मामूली चोट आयी लेकिन लू की मौत हो गयी। पुलिस ने बताया कि उन्होंने घटनास्थल से एक एआर-15 राइफल, एक गैस मास्क और एक बैग बरामद किया है।

जांचकर्ताओं ने बताया कि उन्हें यह जानकारी नहीं है कि गैंबोआ ने राइफल क्यों निकाली लेकिन उन्होंने उस पर एक खतरनाक स्थिति पैदा करने का आरोप लगाया जिसके कारण लू की मौत हो गयी।

पुलिस ने बताया कि गोलियां चलने के बाद सैकड़ों प्रदर्शनकारी इधर-उधर भागने लगे। देशभर में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की निरंकुश नीतियों के विरोध में शनिवार को ‘नो किंग्स’ प्रदर्शनों का आयोजन किया गया था।

प्रमुख खबरें

IRFC में सरकार के Offer For Sale से मचा हड़कंप, Infosys की AI डील ने निवेशकों को बनाया मालामाल।

White House में India के Tariff पर मचा था बवाल, Donald Trump ने अधिकारियों को सरेआम किया खारिज

America से तनाव के बीच Kim Jong Un का बड़ा दांव, North Korea अब समुद्र में बढ़ाएगा परमाणु ताकत

France में Heatwave का जानलेवा कहर, 40 लोगों की मौत, Eiffel Tower भी समय से पहले बंद