हरियाणा में कोविड-19 से एक व्यक्ति की मौत, राज्य में संक्रमण से मौत का पहला मामला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 02, 2020

चंडीगढ़। हरियाणा में कोविड-19 से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जो राज्य में संक्रमण से मौत का पहला मामला है। अंबाला के 67 वर्षीय व्यक्ति में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई थी, वह पीजीआईएमईआर में भर्ती था। संक्रमण से पुष्टि के तुरंत बाद ही उसकी मौत हो गई।

व्यक्ति को सेहत संबंधी अन्य समस्याएं भी थी और श्वसन संबंधी दिक्कतों के बाद वह अंबाला सरकारी अस्पताल आया था। वहां से उसे चंडीगढ़ के पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन ऐंड रिसर्च भेजा गया। अंबाला के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने पीटीआई-को बताया, ‘‘बृहस्पतिवार मध्य रात्रि को उसमें कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई और तुरंत ही उसकी मौत हो गई।’’ हरियाणा में अब तक संक्रमण के 29 मामलों की पुष्टि हुई है।

प्रमुख खबरें

Manmohan Singh और Dev Anand का 26 सितंबर को जन्मदिन, जानें आज का इतिहास

BJP मुझसे सलाह नहीं लेती, पंजाब में चुनाव से पहले Captain Amarinder Singh का दर्द छलका, कांग्रेस में वापसी की चर्चाओं लगाया विराम

Delhi Weather: राजधानी में बारिश का अनुमान, IMD ने जारी किया Yellow Alert

धीरज बोम्मदेवरा ने एशियाई खेलों में बनाया रिकॉर्ड, रिकर्व क्वालीफिकेशन में 698 अंक लेकर शीर्ष पर