मुजफ्फरनगर में एक व्यक्ति ने दिया तीन तलाक, पुलिस ने दर्ज किया मामला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 03, 2019

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले स्थित सुजरू गांव में एक व्यक्ति पर कथित तौर पर एक साथ तीन तलाक देने का मामला दर्ज किया गया है। कोतवाली पुलिस थाना के प्रभारी अनिल कपरवन ने बताया कि आफताब और उसके परिवार के पांच सदस्यों के खिलाफ मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) अधिनियम, 2019 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पीड़िता की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था और मांग पूरी नहीं होने पर आफताब ने उसे एक साथ तीन तलाक दे दिया। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि आफताब ने उसकी पिटाई की और उसे मायके छोड़ दिया। अधिकारी ने बताया कि दोनों की तीन साल पहले शादी हुई थी।

प्रमुख खबरें

Katrina Kaif के Postpartum Look पर उठे सवाल, डिलीवरी के बाद शरीर को रिकवर होने में क्यों लगता है वक्त

यौन शोषण के मामले में बृजभूषण शरण सिंह की बढ़ेंगी मुश्किलें? फिर कोर्ट पहुंचीं 4 महिला रेसलर, याचिका में फैसले को पुरानी सोच वाला बताया

IIT Bombay पहुंचे Ramdas Athawale, प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला पर कार्रवाई की उठाई मांग

Juhu में एक लड़की को देखकर क्यों बेचैन हो गई थीं Tillotama Shome? पोस्ट में बताया पूरा अनुभव