Jammu-Kashmir के रामबन में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत, 11 घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 02, 2024

जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक वाहन के ट्रक से टकरा जाने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई और 11 अन्य लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि वाहन में केरल से आए 12 पर्यटकों समेत 16 लोग सवार थे। अधिकारियों ने बताया कि इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और 11 अन्य लोग मामूली रूप से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रमुख खबरें

जिम्बाब्वे के खिलाफ Smriti Mandhana की कप्तानी में वनडे सीरीज स्वीप करने उतरेगी भारतीय टीम

Skin Care: घर पर बनाएं Papaya D Tan Gel Face Mask और चेहरे को दें Natural Skin Glow

Daler Mehndi अपमान मामले में गरमाई राजनीति: भाई Mika Singh ने उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल से मांगी सार्वजनिक माफी

Supreme Court के निर्देश पर Andhra Pradesh के 100 नगरीय निकायों में चुनाव प्रक्रिया स्थगित