हाइफा में चाकू से हमले में एक व्यक्ति की मौत और चार घायल: इजराइली अधिकारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 03, 2025

इजराइल के उत्तरी शहर हाइफा में सोमवार को चाकू से किए गए हमले में करीब 60 साल के एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। इजराइली अधिकारियों ने बताया कि हमलावर मारा गया है।

पुलिस ने बताया कि हमलावर अरबी मूल का इजराइली नागरिक था। वह कुछ समय विदेश में रहने के बाद हाल ही में इजराइल लौटा था। यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब गाजा में युद्ध विराम को लेकर तनाव चरम पर है। फलस्तीन के इस्लामी चरमपंथी संगठन हमास ने इस हमले का समर्थन किया, लेकिन उसने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

प्रमुख खबरें

टीम इंडिया का घरेलू सीजन का फुल शेड्यूल, ऑस्ट्रेलिया समेत इन देशों के खिलाफ 17 शहरों में 22 मुकाबले

Hair Care: अब Chemical Free तरीके से पाएं काले बाल, ये देसी नुस्खा रोकेगा Hair Fall, बढ़ाएगा ग्रोथ

Iran-Israel War के बीच बोले CM Yogi- दुनिया में अराजकता, PM Modi के राज में भारत सुरक्षित

Petrol-Diesel Shortage की क्या है सच्चाई? सरकार ने कहा- Stock पूरी तरह सुरक्षित, Panic Buying न करें