‘टेनेसी यूनिवर्सिटी’ के पास दो समूहों के बीच गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत, नौ लोग घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 13, 2024

अमेरिका के नैशविले स्थित ‘टेनेसी स्टेट यूनिवर्सिटी’ के पास शनिवार शाम हुई गोलीबारी की घटना में 24-वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि नौ लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस की ओर से सोशल मीडिया पर साझा बयान में बताया गया है कि गोलीबारी की घटना में 24-वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि नौ लोग घायल हो गए हैं। एरॉन ने बताया कि घायलों में तीन किशोर भी शामिल हैं, जिनमें से दो की उम्र 12 वर्ष और एक की 14 वर्ष है। हालांकि उन्हें गंभीर चोटें नहीं आई हैं। पुलिस प्रवक्ता ब्रुक रीज ने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि इस घटना में घायल हुए कुछ लोग गोलीबारी करने में शामिल थे।

प्रमुख खबरें

Chai Par Sameeksha: UCC, UPI और Nandigram पर जमकर हो रही राजनीति, उलझ गया सभी दलों का गणित!

देश और दुनिया की प्रमुख खबरें: शाम 6 बजे तक का विशेष News Roundup

Jamui Case: छिटपुट घटनाएं होती रहती हैं, Bihar Minister Shravan Kumar के बयान पर बवाल

Balochistan के Panjgur और Gwadar समेत कई इलाकों में मिले 15 शव, शरीर पर टॉर्चर के निशान