अमेठी में ट्रक और स्कॉर्पियो की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत, छह अन्य गंभीर रूप से घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 29, 2024

 अमेठी जिले के गौरीगंज थाना क्षेत्र में रायबरेली-सुलतानपुर मार्ग पर ट्रक और स्कॉर्पियो की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गयी और छह अन्‍य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

गौरीगंज के भारतीय स्टेट बैंक के पास स्कॉर्पियो ट्रक से टकरा गई। हादसे मेंपप्पू कश्यप (40) की मौत हो गयी और अन्य छह लोग घायल हो गये। घायलों को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया है। गौरीगंज के थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड के Hemkund Sahib के कपाट शीतकाल के लिए बंद, 3.84 लाख श्रद्धालुओं ने टेका मत्था

US हमलों के बावजूद बातचीत नहीं छोड़ेगा Iran, बैठक में Vladimir Putin ने बढ़ाया हाथ

Ranji Trophy 2026-27 का आगाज रविवार से, स्टार खिलाड़ियों और युवाओं पर रहेंगी नजरें

CM Rekha Gupta का AAP और Congress पर निशाना, कहा- राजधानी को बंधक नहीं बनने देंगे